ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
खेल

Gold Price: पिछले महीने से 4,130 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी में आई 10,379 रुपये की गिरावट, जानिए भाव

नई दिल्ली। भारत में सोना शुक्रवार को बढ़त के साथ और चांदी गिरावट के साथ बंद हुई। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अक्टूबर 2020 के सोने की वायदा कीमत हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 262 रुपये की बढ़त के साथ 51,715 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। इसी तरह दिसंबर वायदे की सोने की कीमत शुक्रवार को 234 रुपये की बढ़त के साथ 51,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। आइए अब यह जानते हैं कि इस हफ्ते सोने की कीमतों में कितना अंतर आया है।

सोने की कीमतों में इस हफ्ते इजाफा हुआ है। इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 14 सितंबर को एमसीएक्स पर अक्टूबर वायदा का सोना 51,599 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था। वहीं, इससे पिछले सत्र में यह 51,319 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह इस सोने की कीमत में इस हफ्ते 396 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोत्तरी हुई है। इसी तरह दिसंबर वायदा के सोने की कीमत में इस हफ्ते 366 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोत्तरी हुई है।

आइए अब घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी के भाव जानते हैं। एमसीएक्स पर दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ 67,877 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इस चांदी का भाव इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 14 सितंबर को एमसीएक्स पर 68,485 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला था। वहीं, इससे पिछले सत्र में यह 67,928 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह इस चांदी के भाव में इस हफ्ते 51 रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली गिरावट दर्ज हुई है।

आइए अब पिछले महीने के सोने-चांदी के भाव से मौजूदा कीमतों की तुलना करते हैं। गौरतलब है कि छह अगस्त को अक्टूबर वायदा का सोने का भाव 55,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। तब से लेकर अब तक इस सोने की कीमत में 4,130 रुपये प्रति 10 ग्राम की मंदी आ चुकी है। इसी तरह चांदी की बात करें, तो 10 अगस्त को दिसंबर वायदा की चांदी का भाव 78,256 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। तब से लेकर अब तक इस चांदी के भाव में 10,379 रुपये प्रति किलोग्राम की मंदी आ चुकी है।

आइए अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम जानते हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने का दिसंबर वायदा का भाव कॉमेक्स पर 0.63 फीसद या 12.20 डॉलर की भारी बढ़ोत्तरी के साथ 1962.10 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव शुक्रवार को 0.33 फीसद या 6.42 डॉलर की बढ़त के साथ 1950.86 डॉलर प्रति ओंस पर बंद हुआ।

वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतों की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, दिसंबर वायदा की चांदी की वैश्विक कीमत कॉमेक्स पर शुक्रवार को 0.11 फीसद या 0.03 डॉलर की बढ़त के साथ 27.13 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 0.93 फीसद या 0.25 डॉलर की गिरावट के साथ 26.78 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

अमेरिका में रोजगार के आंकड़े नीचे आने और कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी के चलते सोना सेफ हैवन के रूप में मजबूत हुआ है। यही कारण है कि हफ्ते के आखिर में सोने में तेजी से बढ़त देखने को मिली है। वहीं, अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के चलते भी सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है। डॉलर सूचकांक अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले 0.1 फीसद नीचे था, जिससे अन्य मुद्राओं वाले खरीदारों के लिए सोना अधिक आकर्षक हो गया।

Related Articles

Back to top button