ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
टेक्नोलॉजी

बदल जाएगा आपका Google Pay, कंपनी ने किया ऐलान, ये होंगे बदलाव

नई दिल्ली. डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म Google Pay में जल्द बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।Google की तरफ से पेमेंट के लिए नया स्टैंडर्ड इंटरफेस बनाया जा रहा है। Google blog Post में इसका खुलासा किया गया है। Google pay के नए UI को Pixel फोन रखने वाले कई यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है। हालांकि जल्द Google pay का अपडेट बाकी स्मार्टफोन में मिलना शुरू हो जाएगा। Google Pay का beta अपडेट सिंगापुर और इंडियन यूजर को उपलब्ध कराया जाएगा। यह अपडेट एंड्राइड के साथ iOS यूजर के लिए होंगे। कंपनी की तरफ से Google Pay का क्लीन और फ्लैक्सिबल इंटरफेस दिया जाएगा।कंपनी की तरफ से इंटरफेस की पूरी कोड को दोबारा से लिखा गया है। ऐसे में बहुत ही जल्द नया इंटरफेस देखने को मिलेगा।

क्या होंगे बदलाव 

Android Police की रिपोर्ट के मुताबिक नए इंटरफेस में बॉटम टैब हटा दिया गया है और सभी नेविगेशन को hamburger मेन्यू में शिफ्ट दिया गया है। होम पेज के बॉटम राइट कॉर्नर पर फ्लोटिंग एक्शन बटन मिलेगा, जिससे आप नए पेमेंट कार्ड, गिफ्ट कार्ड ऐड कर पाएंगे। साथ ही अपर साइड Add a new payment method ऑप्शन दिया जाएगा। पेमेंट Method में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। पेमेंट कार्ड को फ्लोटिंग विंडो में ऐड किया जा सकेगा।

भारत Google Pay का बड़ा यूजरबेस

Google Pay को आज से तीन साल पहले 18 सितंबर 2017 को भारत में लॉन्च किया गया था। Google Pay हाल ही में दुनिया में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाना वाला पेमेंट ऐप बन गया है। इसे पूरी दुनिया एक माह में औसतन में 10 मिलियन यानी करीब 1 करोड़ बार डाउनलोड किया गया। भारत Google Pay का बड़ा यूजरबेस है। भारत में 78 लाख लोगों ने Google Pay को डाउनलोड किया है।

Related Articles

Back to top button