ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

शिक्षक भर्ती को लेकर एक्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ, एक सप्ताह के भीतर खुद भी बांटेंगे नियुक्ति पत्र

लखनऊ। प्रदेश में युवाओं को अधिक से अधिक सरकारी नौकरी देने की जोरदार तैयारी में लगे सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 31, 661 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब एक हफ्ते में ही इनमें से कुछ को अपने हाथ से नियुक्ति पत्र देंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश मे 31661 पद पर सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया को गति प्रदान कर दी है। यह 31661 पद 69000 सहायक शित्रकों के पद में से हैं, जिनकी नियुक्ति करने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने 69000 में से 31,661 शिक्षकों की भर्ती का निर्देश करीब चार महीने पहले दिया था। इसके बाद कोरोना वायरस संक्रमण के कारण चार महीने बाद भी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं मिले।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के रोजगार को लेकर पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है। इसको लेकर हमारी तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देशित किया था कि सुप्रीम कोर्ट के 21 मई 2020 के फैसले के अनुसार ही 31,661 शिक्षकों की नियुक्तियां एक हफ्ते के भीतर संपन्न की जाएं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने 69,000 सहायक शिक्षकों के पदों पर भर्तियां निकालीं थीं, लेकिन शिक्षामित्रों की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 69,000 सीटों में 37,339 पदों की भर्ती पर रोक लगा दी थी। इसके बाद बाकी बचे हुए 31,661 पदों पर भर्ती करने पर कोई रोक नहीं थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका संज्ञान लिया है और सात दिन में भीतर बेसिक शिक्षा विभाग को नियुक्ति पत्र बांटने के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button