ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
खेल

IPL 2020: रविचंद्रन अश्विन की चोट पर दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया अपडेट

दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) से हुआ। इस मैच में भले ही दिल्ली की टीम को सुपर ओवर में जीत मिल गई, लेकिन उसके दो अहम खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं, जो टीम के लिए चिंता का विषय है। मैच से पहले जहां तेज गेंदबाज इशांत शर्मा चोटिल हो गए वहीं मैच के दौरान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन घायल हो गए। मैच में अपने पहले ओवर में अश्विन ने दो विकेट लिए, लेकिन इसी ओवर की आखिर गेंद पर उनके कंधे पर चोट लग गई और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। उनकी चोट पर दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि अश्विन ने कहा है कि वह अगले मैच तक फिट हो जाएंगे, लेकिन अंत में फैसला फिजियो को करना है।

श्रेयस ने कहा कि मैंने अश्विन से बात की और उन्होंने कहा कि वह अगले मैच में खेलने के लिए तैयार होंगे, लेकिन अंत में फैसला फिजियो को करना है। वह मानसिक तौर पर काफी मजबूत हैं और उम्मीद है कि वह उपलब्ध होंगे। मैच में अश्विन पावरप्ले के आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने आए। इस ओवर में पहले उन्होंने करुण नायर और फिर निकोलस पूरण को आउट किया। अंतिम गेंद पर रन रोकने के प्रयास में उन्होंने डाइव लगाया और चोटिल हो गए। वह दर्द से परेशान थे और फिजियो पैट्रिक फरहार्ट के साथ मैदान से बाहर चले गए। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए अश्विन का यह पहला सीजन है। पिछले साल वह पंजाब के लिए खेले थे।

इससे पहले टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा शनिवार को प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए और पंजाब के खिलाफ मैच नहीं खेल सके। पंजाब के खिलाफ मैच में ऑलराउंडर मार्क्स स्टोइनिस और तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को सुपर ओवर में जीत मिली। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाए। वहीं पंजाब ने भी 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन ही बनाए। सुपर ओवर में रबाडा ने पंजाब को दो रन पर रोक दिया।

Related Articles

Back to top button