ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
मनोरंजन

Bigg Boss 14 – सलमान खान ने लगाई घरवालों की क्लास, निक्की तंबोली हुई कन्फर्म

नई दिल्लीl बिग बॉस 14 के पहले वीकेंड का वार पर सलमान खान ने घर वालों की क्लास लगाईl उन्होंने सभी 14 प्रतियोगियों से कहा कि उनके पास घर में आगे रहने के लिए मात्र 2 हफ्ते थेl इसमें से एक हफ्ता हो चुका हैl सलमान खान अभिनव शुक्ला पर निशाना भी साधते है कि उन्हें रुबीना को अपना गेम खेलने देना चाहिएl रुबीना अपना बचाव कर सकती हैl इसके अलावा तीनों सीनियर मिलकर निक्की तंबोली को घर की पहली कन्फर्म सदस्य बनाते हैl

इसके अलावा सलमान निक्की और पवित्रा की भरपूर प्रशंसा करते है कि वह घर में अपना पक्ष रख रही हैl इसके अलावा सलमान खान जैस्मीन भसीन ने मस्ती करते भी नजर आते हैंl  गौरतलब है कि लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस अपने चौदहवें सीजन के साथ वापस आ गया है। इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैl शो पिछले सीजन की तुलना में अधिक मनोरंजक होने की बात कही जा रही है।

इस सीजन के प्रतियोगी अभिनव शुक्ला, एजाज खान, राहुल वैद्य, पवित्रा पूनिया, जैस्मीन भसीन, निक्की तंबोली, शहजाद देओल, जान कुमार सानू, रूबिका दिलैक, निशांत सिंह मलकानी और सारा गुरपाल हैं। शो के रोमांच में इजाफा करने के लिए तीन ‘तूफानी सीनियर्स’, सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान हैं, जो फ्रेशर्स (नए प्रतियोगियों) के खेल को बदलने की ताकत रखते हैं। सिद्धार्थ बेडरूम के राजा है और केवल उनकी अनुमति से ही प्रतियोगियों को बेड का उपयोग करने मिलता है।

हिना खान बीबी मॉल की मालकिन हैं जहां प्रतियोगियों का सारा सामान रखा गया है। हर दिन प्रतियोगियों को सात वस्तुओं का ही चुनाव करना पड़ता है, जो उन्हें बीबी मॉल से चाहिए। अंत में गौहर खान रसोई की रानी हैं और प्रतियोगियों को भोजन मिलेगा या नहीं, तो उनके हाथों में है। इस बार के बिग बॉस को लेकर बॉयकाट करने की मांग भी उठी थीl इसके पीछे कारण यह है कि सिद्धार्थ शुक्ला का अन्य लड़कियों के साथ डांस पसंद नहीं किया गया था और इसे बेहूदा करार दिया गया थाl

Related Articles

Back to top button