ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

बंगाल की खाड़ी में बन रहा है मजबूत सिस्टम, अच्छी बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसूनी गतिविधि बढ़ गई है। इसकी मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी में बन रहा एक समुद्री चक्रवात है, जो धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इसका असर हवा, पानी के रूप में दिखने लगा है। इससे एक से लेकर तीन जुलाई तक अच्छी बारिश का पूर्वानुमान समूचे प्रदेश में है।

फिलहाल पंजाब से आसाम तक बनी द्रोणिका, बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात प्रदेश को तरबतर कर रहा है। गर्मी थोड़ी कम हुई है, उमस भी। शुक्रवार की सुबह राजधानी रायपुर में करीब 15-20 मिनट तक बारिश हुई, वहीं पड़ोसी जिले दुर्ग-भिलाई में शाम को ताबड़तोड़ बारिश हुई।

मौसम वैज्ञानी एचपी चंद्रा का कहना है कि जुलाई में कम से कम पांच सिस्टम एक के बाद एक बनते हैं और यही बारिश करवाते हैं। कुछ बारिश स्थानीय सिस्टम की वजह से भी होती है। चंद्रा के मुताबिक अच्छी बारिश का जो पूर्वानुमान पूर्व में जारी किया था, वह काफी हद तक सही साबित होगा। प्रदेश में 96 से 104 फीसद तक बारिश हो सकती है।

शहरों का तापमान-

जिला- गुरुवार

रायपुर- 36.5

बिलासपुर- 35.6

पेंड्रा- 33.9

अंबिकापुर- 33.4

जगदलपुर- 31.8

दुर्ग- 38.4

राजनांदगांव- 39.5

तापमान अभी भी सामान्य से अधिक

प्रदेश के बस्तर, सरगुजा संभाग में अच्छी बारिश हो रही है, मगर मैदानी इलाकों में कम है। यही वजह है कि रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव का पारा सामान्य से अधिक बना हुआ है। रायपुर में पारा 36.5 डिग्री है, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है, दुर्ग का पांच डिग्री, राजनांदगांव का सर्वाधिक नौ डिग्री अधिक है। मगर आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से यह तेजी से गिरेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button