ब्रेकिंग
Itarsi Leopard News: ऑर्डनेंस फैक्ट्री और केंद्रीय विद्यालय परिसर में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वन ... Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक...
देश

Modi Cabinet 2019: प्रताप सारंगी को कहा जाता है ‘ओडिशा का मोदी’

बालासोर। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा और खासतौर पर नरेंद्र मोदी को पूरे देश में जबरदस्त जन समर्थन मिला। कई ऐसे नेता सांसद चुनकर आए हैं, जो वास्तव में जमीन से जुड़े हैं और बेहद सादगी के साथ जनता के बीच रह कर काम कर रहे हैं। ऐसे ही एक सांसद हैं ओडिशा की बालासोर सीट से जीते प्रताप चंद्र सारंगी। सारंगी को ‘ओडिशा का मोदी’ कहा जाता है। उन्होंने बीजू जनता दल (BJD) के रविंद्र कुमार जैना को एक लाख से ज्यादा वोटों से हराया। 2014 में जैना ने सारंगी को हराया था, लेकिन इस बार यह शख्स संसद पहुंचने में कायमाब रहा। सारंगी के सांसद चुने जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त चर्चा है। खासतौर पर ट्विटर पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जानिए इनके बारे में –

प्रताप चंद्र सारंगी का जन्म ओडिशा के एक बेहद गरीब परिवार में हुआ। वे शुरू से धार्मिक प्रवृत्ति के थे और साधु बनना चाहते थे। नीलगिरी के फकीर मोहन कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद वे साधु बनने के लिए रामकृष्ण मठ चले गए। वहां लोगों को पता चला कि उनकी मां विधवा हैं और परिवार में कोई नहीं है तो सलाह दी कि वे घर जाएं और मां की सेवा करें।

सारंगी ने शादी नहीं की और अपना पूरा जीवन जनसेवा में लगा दिया है। ये एक छोटे से घर में रहते हैं और साइकिल पर चलते हैं। इनके पास सम्पत्ति के नाम पर कुछ नहीं है। परिवार में माताजी थीं, जिनका बीते साल निधन हो चुका है।

संसदीय क्षेत्र में सारंगी की पहचान ऐसे शख्स के रूप में हैं, जो धर्म और आस्था से जुड़ा है और निःस्वार्थ भाव से लोगों की भलाई के लिए काम करता है। ये बच्चों को पढ़ाते हैं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सारंगी से बहुत प्रभावित हैं। मोदी जब भी ओडिशा आते हैं, उनसे जरूर मिलते हैं। मोदी की पहल के बाद ही सारंगी ने राजनीति में कदम रखा। इससे पहले वे 2004 और 2009 में नीलगिरी विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में जरूर हार मिली, लेकिन इस बार दिल्ली पहुंचने में कामयाब रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button