ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
देश

KTM 250 Adventure बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत से लेकर खासियत तक सब कुछ

नई दिल्ली। प्रीमियम मोटरसाइकिल ब्रांड केटीएम ने भारत में अपनी मच अवेटेड KTM 250 Adventure बाइक को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक को 2,48,256 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) में लॉन्च किया गया है। इस बाइक के साथ कंपनी ने एडवेंचर सेगमेंट में कदम रख दिया है।

केटीएम 390 एडवेंचर प्लेटफॉर्म पर आधारित, ऑल-न्यू केटीएम 250 एडवेंचर एक ट्रैवल-एंड्यूरो मोटरसाइकिल है। ऐसे में नई केटीएम 250 एडवेंचर बाइक का लुक काफी हद तक 390 अडवेंचर की तरह ही है। फर्क सिर्फ इतना है कि केटीएम 250 एडवेंचर ब्लैक और ऑरेंज कलर में बाजार में उतारी गई है। आपको बता दें कि भारत में एडवेंचर बाइक सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है ऐसे में KTM ने इस सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने के लिए KTM 250 Adventure को उतारा है।

आपको बता दें कि KTM 250 Adventure में एक शक्तिशाली, 248 सी.सी. डी.ओ.एच.सी. फोर-वॉल्व सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है जो 30 hp (22 के.डब्ल्यू.) की मैक्सिमम पावर और 24 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। ये इंजन असिस्ट स्लिपर क्लच (पी.ए.एस.सी.) 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस बाइक में 14.5-लीटर की क्षमता का फ्यूल टैंक दिया गया है।

फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में जी.पी.एस. ब्रैकेट, रेडिएटर प्रोटेक्शन ग्रिल, क्रैश बंग्स, हेडलैंप प्रोटेक्शन और हैंडलबार पैड्स, बॉश का ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) शामिल हैं। इसके साथ ही बाइक में ब्रेम्बो के 320 मि.मी. के फ्रंट डिस्क ब्रेक है और 230 मि.मी. वाले रियर डिस्क ब्रेक शामिल हैं।

एडवेंचर के शौकीनों के लिए KTM ने कम कीमत में इस बाइक को लॉन्च किया है। ये बाइक हर तरह के रास्तों पर चलने में सक्षम है। रास्ते चाहे कीचड़ भरे या रेतीले ही क्यों न हों, आप आसानी से इस बाइक की मदद से उन रास्तों को पार कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button