ब्रेकिंग
Twisha Sharma Case: 'थाने के पास घर, फिर भी पुलिस को क्यों नहीं बताया?' ट्विशा के भाई का बड़ा आरोप; ... Indore Honeytrap Case: इंदौर में शराब कारोबारी से ₹1 करोड़ की वसूली; 2019 कांड की मास्टरमाइंड श्वेता... UP Weather Update: यूपी के बांदा में पारा 48.2°C पार, टूटा रिकॉर्ड; मौसम विभाग ने जारी किया लू का 'र... NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ...
देश

राहुल गांधी से आज मिलेंगे कई राज्यों के मुख्यमंत्री, इस्तीफे को लेकर हो सकती है चर्चा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सहित कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक होगी। नई दिल्ली में होने वाली इस बैठक में राहुल गांधी के इस्तीफे पर विचार हो सकता है। इस बैठक को एक रस्मी बैठक बताया जा रहा है जिसमें राहुल गांधी पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अपनी शुभकामनाएं दे सकते हैं।

मालूम हो कि राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है लेकि न हाईकमान ने उसे मंजूर नहीं किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे पर विचार-विमर्श किया जाएगा और पांचों राज्यों के मुख्यमंत्री एक बार फिर सामूहिक रूप से उन पर इस्तीफा वापस लेने का दबाव डालेंगे।

राहुल गांधी के साथ इन पांचों मुख्यमंत्रियों की बैठक को बेहद महत्वपूर्ण बताया जा रहा है और इस बात की पूरी संभावना है कि इसके बाद आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के संगठन में बड़ा फेरबदल होगा। इसे रस्मी बैठक बताया जा रहा है और यह कहा जा रहा है कि बैठक के दौरान राहुल गांधी इन पांचों मुख्यमंत्रियों के साथ अब तक किए गए कामकाज और सरकार को बेहतर ढंग से चलाने के लिए उन्हें शुभकामनाएं देंगे। बैठक का कोई आधिकारिक एजैंडा तय नहीं है लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि सोमवार की बैठक को लेकर पांचों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने आपस में पहले ही सलाह कर यह फैसला लिया है कि बैठक के दौरान राहुल गांधी से इस्तीफे पर पुनर्विचार के लिए दबाव बनाया जाए।

बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, मध्य प्रदेश के कमलनाथ, राजस्थान के अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल और पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायमसामी हिस्सा लेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह सोमवार सुबह फिर दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। पंजाब कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी ने स्पष्ट कहा कि बैठक का कोई आधिकारिक एजैंडा नहीं है। बैठक में लोकसभा चुनाव या राज्य सरकारों के काम की समीक्षा होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिना प्रभारी के पार्टी में ऐसी बैठकों का प्रावधान नहीं है। चूंकि यह मुख्यमंत्रियों की बैठक है, लिहाजा अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं का जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button