ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
खेल

CWC 2019: भारत को हराने के बाद मोर्गन ने कहा- बेहद मजबूत टीम के खिलाफ जीत से खुश

बर्मिंघम: रविवार को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के 38 वें मैच में भारत को इंग्लैंड 31 रनों से मात देकर सेमीफाइनल में पहुंचने के अपनी रेस को जारी रखा है। भारत पर जीत से उत्साहित इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि मेजबान देश पहली बार विश्व कप जीतने के दावेदारों में बना हुआ है लेकिन इसके लिये उसे बाकी बचे मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। श्रीलंका और आस्ट्रेलिया से हार के बाद इंग्लैंड के विश्व कप अभियान को करारा झटका लगा था लेकिन रविवार को भारत पर 31 रन की जीत से उसने अपनी उम्मीदें जगा दी हैं।

मोर्गन ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हां ऐसा है.. हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके इसके और करीब पहुंच सकते हैं, इससे हमारे मौके बढ़ जाएंगे।’’ उन्होंने कहा,‘‘हमने आज जिस तरह से प्रदर्शन किया विशेषकर बल्लेबाजी में वह लाजवाब था। इससे ड्रेसिंग रुम में सभी के समझ में आ गया है कि हमें टूर्नामेंट में कैसे खेलना है। यह जीत वास्तव में सही समय पर और बेहद मजबूत टीम के खिलाफ मिली है और इसलिए हम प्रसन्नचित हैं।’’

इंग्लैंड के अब आठ मैचों में दस अंक हैं और वह चौथे स्थान पर पहुंच गया है। उसे सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिये बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम लीग मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को आसानी से खेला। मोर्गन ने कहा कि कलाईयों के इन दोनों स्पिनरों पर दबाव बनाने से अंतर पैदा हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘शुरु में गेंदबाजी आव्रमण को लेकर विशेष रणनीति नहीं थी क्योंकि कोई दिन किसी के लिये भी खराब हो सकता है और हम उस पर निर्भर नहीं रह सकते। इसलिए हमने जितना संभव हो उतना दबाव बनाना चाहते थे।’’

मोर्गन ने अपने गेंदबाजों की भी प्रशंसा की जिन्होंने पहले दस ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया।  उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हमने वास्तव में बहुत अच्छी गेंदबाजी की और यह छक्के जड़ने के लिये आसान विकेट नहीं था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button