ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

दिल्ली-NCR में बारिश की हल्की फुहारों से महक उठी मिट्टी, दस्तक देने वाला है मॉनसून

नई दिल्लीः जून जुलाई की गर्मी के कारण लोगों का जीना बेहाल हो गया है, लेकिन अब लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। दिल्ली में अगले 30 घंटे तक दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि राजधानी के आस पास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है जिससे तापमान में काफी गिरावट हो गई है।

वहीं मौसम विभाग की ओर से अनुमान जताया गया है कि आज ही दिल्ली, बिजनौर, नजीबाबाद, हस्तिनापुर के अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं (25-35 किमी/घंटा) के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। यहां धूल भरी आंधी के भी चलने की सम्भावना है।बुधवार को दिल्ली और एनसीआर में बुधवार सुबह से छाए बादलों की वजह से मंगलवार की तुलना में कम से कम दो डिग्री कम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया, ‘बुधवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मानसून आने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं.’उन्होंने बताया, ‘हवा की दिशा पश्चिम से पूर्व की ओर बदल चुकी है। इससे अब इस पूरे क्षेत्र में अगले 48 घंटों में हल्की बारिश की संभावना बन गई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की ओर से नम हवाएं बढ़ गई हैं जिससे पर्यावरण में नमी बढ़ी है। इससे गुरुवार से एक या दो बार हल्की बारिश हो सकती है। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने बताया कि 5 और 6 जुलाई को बारिश की संभावना है। स्काईमेट के प्रमुख मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि मानसून की वास्तविक शुरुआत 6 जुलाई से होने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग की ओर से बुधवार को जारी एक बुलेटिन में बताया गया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी राज्यस्थान के कुछ हिस्सों समेत मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्से, छत्तीसगढ़ के शेष बचे हिस्से, उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों के अलावा उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों के साथ ही कुछ अन्य हिस्सों में आगे बढ़ा है। इसी तरह से हिमाचल प्रदेश व जम्मू एवं कश्मीर के कुछ हिस्सों में यह बढ़ा है। सामान्य तौर पर मानसून 29 जून को दिल्ली से टकराता है मगर इस बार इसमें एक सप्ताह की देरी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button