ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
देश

सात महीने में दर्ज किए गए सबसे कम मामले, 137 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार गिरावट जारी है। बीते सात महीनों में  ऐसा पहली बार हुआ है जब 24 घंटों के दौरान 10 हजार मामले ही सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना वायरस के चलते 137 मौंते दर्ज की गई है, आठ महीने में सबसे कम है। अच्छी बात यह है कि रोजाना आने वाले नए मामलों से तुलना में स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। कोरोना वायरस से ठीक हो चुके लोगों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर बढ़कर एक करोड़ से अधिक हो गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में भी 10,064 नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि इस दौरान 17,411 मरीज पूरी तरह से ठीक हुए हैं। वहीं, इस अवधी में 137 लोगों की मौत भी हुई है, जो की आठ महीने में सबसे कम है। देश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1 करोड़ 5 लाख 81 हजार 837 हो गया है। इनमें से 1 करोड़ 2 लाख 28 हजार 753 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक महामारी की वजह से 1 लाख 52 हजार 556 लोगों की जान भी जा चुकी है

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के अनुसार देश में 18 जनवरी तक कुल 18 करोड़ 78 लाख 02 हजार 827 नमूनों की कोरोना संबंधी जांच की जा चुकी है। इसमें सोमवार को जांच किए गए 7 लाख 09 हजार 791 नमूने भी शामिल हैं।

केरल में घटे नए मामले

पिछले कुछ दिनों की तुलना में सोमवार को केरल में नए मामलों की संख्या में कमी आई। हालांकि, रविवार को नमूनों की जांच भी कम हुई है, यह भी कम मामलों के मिलने की एक वजह हो सकती है। 3,346 नए मामलों के साथ केरल में संक्रमितों का आंकड़ा 8.50 लाख हो गया है। 1,924 नए केस महाराष्ट्र में पाए गए हैं, जिसमें मुंबई में मिले 395 नए मामले भी शामिल हैं। मुंबई में अप्रैल के बाद एक दिन में नए मामलों की यह सबसे कम संख्या है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 19.92 लाख हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सिर्फ तीन राज्यों-महाराष्ट्र, केरल और बंगाल में ही 10 या उससे ज्यादा मौतें हो रही हैं। सोमवार को भी इन बंगाल में 10, केरल में 17 और महाराष्ट्र में 35 लोगों की जान गई

गुजरात में स्कूल खुलते ही 11 छात्राएं संक्रमित मिलीं

गुजरात के जूनागढ़ जिले के केशोड शहर में केए वनपरिया कन्या विनय मंदिर में कक्षाएं शुरू होने के पहले ही दिन 10वीं और 12वीं की 11 छात्राएं संक्रमित पाई गईं। राज्य सरकार के फैसले के बाद नौ महीने के बाद 10वीं और 12वीं की कक्षाएं सोमवार से शुरू हुईं हैं। पिछले नौ महीने से स्कूल बंद थे।

Related Articles

Back to top button