ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

कोहरे, शीतलहर और बर्फबारी के बीच IMD ने देश के इन इलाकों में दिया बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले कई दिनों से दिल्ली, यूपी, हरियाणा और बिहार में घना कोहरा पड़ रहा है। धने कोहरे से अभी आने वाले दिनों में राहत नहीं मिलती दिख रही है। कड़ाके की ठंड, कोहरे और शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। कोहरे के चलते विजिबलिटी भी कम दर्ज हो रही है। वहीं दक्षिण में आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी का प्रकोप जारी है। यही वजह है कि उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। पिछले दिनों कोहरे के चलते कई ट्रेनें देरी से भी चली।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में फिर से कोहरा दर्ज किया गया है। रिपोर्ट की मानें तो शुक्रवार से राज्य में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में जल्द ही पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय हो जाएगा। उत्तराखंड में लंबे समय से मौसम साफ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक गुनगुनी धूप राहत दे रही है।

हरियाणा कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार हुई धीमी

हरियाणा में कोहरे और ठंड का प्रकोप जारी है। यहां मौजूद जालंधर में आज दिन की शुरुआत धुंध के साथ हुई। सुबह धुंध की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के चलते शुक्रवार तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

यूपी में ठंड का प्रकोप बरकरार

वहीं यूपी में घना कोहरा बना हुआ है। बात अगर राजधानी लखनऊ की करें तो यहां पर थोड़े दिन तक सुबह शाम का कोहरा बना रहेगा। वेस्‍ट यूपी में कोहरे के कहर से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मंगलवार को सुबह क्षेत्र कोहरे की चादर में लिपटा रहा। आज भी धूप के निकलने के आसार कम ही बताए गए हैं। यहां पर मौजूद कई स्‍थानों पर पारा लगातार गिर रहा है।

Related Articles

Back to top button