ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
खेल

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हालांकि, अगले कुछ दिन उन्हें घर में ही आराम करना पड़ेगा और स्वास्थ्य संबंधी कई नियमों का सख्ती से पालन करना होगा, जिनमें खानपान मुख्य रूप से शामिल है। अस्पताल के डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी के बाद उनको आराम करने की सख्त हिदायत दी है।

सौरव गांगुली को घर लौटने के बाद कुछ समय तक कामकाज का दबाव नहीं लेने को भी कहा गया है। सौरव के स्वास्थ्य संबंधी सभी महत्वपूर्ण मानक निरंतर स्थिर पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है। शनिवार को उनके पारिवारिक चिकित्सक डॉ. आफताब खान के निरीक्षण में सौरव के जरुरी मेडिकल टेस्ट किए गए थे। उन रिपोर्ट के आधार पर ही सौरव को अस्पताल से छुट्टी देने का निर्णय लिया गया।

गौरतलब है कि सौरव की गत गुरुवार को एंजियोप्लास्टी हुई थी। उनके दिल की धमनियों में दो और स्टेंट लगाए गए थे। इससे पहले दो जनवरी को दिल का हल्का दौरा पडऩे के बाद उनकी पहली एंजियोप्लास्टी हुई थी और उस वक्त एक स्टेंट लगाया गया था। सौरव के दिल की तीनों अवरुद्ध धमनियों में अब स्टेंट लगाए जा चुके हैं और डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उन्हें दिल संबंधी किसी तरह का खतरा नहीं है।

Related Articles

Back to top button