ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
विदेश

टूलकिट मामले में भी अपनी हरकत से बाज नहीं आया पाकिस्तान, भारत के खिलाफ उगला जहर

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश की है। प्रधानमंत्री इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने सोमवार को ट्वीट कर पर्यावरण कार्यकर्ता और टूलकिट मामले में गिरफ्तार दिशा रवि का समर्थन करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शासन में भारत अपने खिलाफ सभी आवाजों को खामोश करने में विश्वास करता है। इसके अलावा इमरान खान सरकार के आधिकारिक हैंडल से भी एक क्लिप ट्वीट किया गया जिसमें दिशा को गिरफ्तार करके ले जाते हुए देखा जा सकता है।

टूलकिट मामले में आरोपित वकील निकिता जैकब ने न्यायालय में लगाई अग्रिम जमानत की अर्जी

टूलकिट मामले में आरोपित वकील निकिता जैकब ने बांबे उच्च न्यायालय में ट्रांजिट अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई है। उच्च न्यायालय इस मामले में मंगलवार को सुनवाई करेगा। निकिता ने यह कदम दिल्ली की एक अदालत द्वारा उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी करने के बाद उठाया है। दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी टूलकिट मामले में दिल्ली पुलिस एक बार मुंबई के गोरेगांव स्थित निकिता के घर आकर तलाशी भी ले चुकी है। इसलिए प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए निकिता ने सोमवार को मुंबई उच्च न्यायालय में ट्रांजिट अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई। निकिता जैकब ने चार सप्ताह के लिए अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग करते हुए इसी अवधि के लिए ट्रांजिट अग्रिम जमानत मांगी है, ताकि वह संबंधित कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल कर सकें। नाईक की वकील ने इस मामले में तत्काल सुनवाई की अपील की थी, लेकिन न्यायमूर्ति पीडी नाईक की एकल पीठ मंगलवार को सुनवाई की तारीख निर्धारित की है।

टूलकिट मामले में दिल्ली पुलिस अब एक के बाद एक कड़ियां जोड़ती जा रही

टूलकिट मामले में दिल्ली पुलिस अब एक के बाद एक कड़ियां जोड़ती जा रही है। इस मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं और नए नाम भी सामने आ रहे हैं। दिशा रवि की गिरफ्तारी के बाद अब तक इसमें दो और नाम निकिता और शांतनु सामने आए थे। अब सोमवार को इसमें एक तीसरा नाम भी सामने आया, ये तीसरा नाम पीटर फेड्रिक का है। उधर दिल्ली पुलिस ने इस मामले में गूगल को लेटर भी भेजा था। गूगल की ओर से दिल्ली पुलिस की ओर से भेजे गए सवालों के जवाब भी भेज दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button