ब्रेकिंग
Madhya Pradesh News: सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, बालाघाट के 100 नक्सल प्रभावित गांवों के विकास के लि... Shivpuri Crime News: शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, दो सगी बहनों ने अपने बच्चों के साथ कुएं मे... Haryana Weather Update: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का हरियाणा में असर, 15 जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृ... Gurgaon Accident News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस में पीछे से घुसी तेज रफ्ता... Faridabad News: पंजाब में हैंड ग्रेनेड हमले का आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार, ISI और आतंकी शहजाद भट्टी ... Army Gunner Firing in Jind: पत्नी से विवाद के बाद ससुराल पहुंचे फौजी ने चलाईं 6-7 गोलियां, पुलिस ने ... Haryana Vehicle Registration Boom: हरियाणा की सड़कों पर दौड़ पड़े 46 लाख से ज्यादा नए वाहन, गुरुग्रा... Haryana Government Employees Hike: त्योहारी सीजन से पहले हरियाणा कौशल रोजगार निगम के 1.15 लाख कर्मचा... Haryana Unrecognized Schools Action: हरियाणा में अवैध रूप से चल रहे गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों पर श... चंडीगढ़: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा फैसला, स्कूलों में पीने के ...
टेक्नोलॉजी

Nokia 3.4 आज पहली बार सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली। Nokia के लेटेस्ट स्मार्टफोन Nokia 3.4 का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए अच्छी खबर है कि यह स्मार्टफोन आज यानि 20 फरवरी को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसे पिछले दिनों भारतीय बाजार में लाॅन्च किया गया था और लाॅन्च के साथ ही इसे प्री-बुकिंग के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया था। जिसके बाद आज यह पहली बार सेल पर आने वाला है। बजट रेंज के इस स्मार्टफोन में आपको बेहतरीन कैमरा सेटअप से लेकर शानदार बैटरी बैकअप जैसे  कई खास फीचर्स की सुविधा मिलेगी।

Nokia 3.4 की कीमत और उपलब्धता

Nokia 3.4 को भारत में सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में लाॅन्च किया गया है। इसमें 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है और इसकी कीमत 11,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। यूजर्स इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ई-काॅमर्स साइट Flipkart और Amazon से भी खरीद सकते हैं। साथ ही यह आने वाले दिनों में रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Nokia 3.4 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Nokia 3.4 कंपनी का अर्फोडेबल स्मार्टफोन है और इसमें 6.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो कि 720 x 1560 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ आता है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 10 ओएस पर काम करता है और इसमें शानदार परफाॅर्मेंस क्षमता के लिए Qualcomm Snapdragon 460 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। फोन में वीडियो काॅलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए यूजर्स को पंच होल डिजाइन के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

Nokia 3.4 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 13MP का है, जबकि 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी सिंगल चार्ज दो दिनों को बैकअप देने में सक्षम है। कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर इसमें ब्लूटूथ और वाईफाई दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button