ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

EC आज कर सकता है 4 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव की तारीखों का ऐलान

पांच राज्यों में इसी साल अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission of India) आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। संभावना है कि आयोग 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेस शाम 4.30 बजे है। बता दें इसी साल पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं कोरोना के फिर से बढ़ते मामलों को लेकर भी चुनाव आयोग काफी सतर्क है।

केरल में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर आयोग की चिंता बढ़ गई है। सभी दलों के लोगों ने केरल में चुनाव आयोग से एक चरण में मतदान कराने की मांग की है। लेफ्ट, कांग्रेस, भाजपा और बाकी दलों ने एक चरण में मतदान कराने की मांग की है। केरल के अलावा चुनाव आयोग असम, पश्चिम बंगाल,  तमिलनाडु और पुडुचेरी का भी दौरा कर चुका है और वहां के हालातों का जायजा लिया।

Related Articles

Back to top button