ब्रेकिंग
हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्... भारत में प्रीमियम शराब की बंपर बिक्री: रेडिको खेतान का मुनाफा 76% बढ़ा, जानें यूनाइटेड स्पिरिट्स और ... लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें? बिना ऐप डाउनलोड किए ऐसे निकालें विंडोज की सीक्रेट रिपोर्ट सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को: जानें पूजा की सही विधि, जलाभिषेक का नियम और जरूरी शिव मंत्र झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ
देश

‘बम-बम भोले’ के जयकारों के साथ अमरनाथ रवाना हुआ 5964 श्रद्धालुओं का जत्था

जम्मूः जम्मू-कश्मीर में 5964 तीर्थ यात्रियों का नया जत्था बारिश के बीच ‘बम-बम भोले’ के उद्घोष के साथ भगवती नगर स्थित यात्री निवास आधार शिविर से मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच पवित्र अमरनाथ गुफा स्थित बाबा बफार्नी के दर्शन के लिए रवाना हो गया। तीर्थयात्रियों का 254 वाहनों का काफिला केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच आधार शिविर से रवाना हुआ।

एक यात्र अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 3056 पुरुष, 640 महिलाएं, 15 बच्चे, एक किन्नर और 285 साधु 163 वाहनों में पहलगाम मार्ग के लिए रवाना हुए जबकि 1509 पुरुष, 403 महिलाएं, चार बच्चे और 47 साधु बालटाल मार्ग के लिए बसों और अन्य छोटे वाहनों समेत कुल 91 वाहनों में रवाना हुए। आधार शिविर से कुल 254 वाहन रवाना हुए जिसमें 98 भारी मोटर वाहन और 156 हल्के मोटर वाहन शामिल हैं।

हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादी बुरहान वानी की बरसी के मद्देनजर सोमवार को घाटी में प्रतिबंध लागू किए गए थे जिसके कारण यात्री स्थगित करनी पड़ी थी। गौरतलब है कि हिजबुल कमांडर बुरहान वानी आठ जुलाई 2016 को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के सलाहकार के. के. शर्मा ने 29 जून को हरी झंडी दिखाकर पहले जत्थे को रवाना किया था। 46 दिनों तक चलने वाली इस यात्र को सुचारु और सफल बनाने के लिये बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। यह यात्र 15 अगस्त को श्रवण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के अवसर पर समाप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button