ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
विदेश

चीन ने ताइवान को हथियारों की बिक्री ‘तत्काल रद्द’ करने का अमेरिका से किया अनुरोध

बीजिंगः चीन ने ताइवान को युद्धक टैंकों और विमान भेदी मिसाइलों समेत 2.2 अरब डॉलर के हथियारों की संभावित बिक्री संबंधी समझौते को ‘‘तत्काल रद्द’’ किये जाने का अमेरिका से मंगलवार को अनुरोध किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि अमेरिका द्वारा ताइवान को हथियारों की बिक्री..एक-चीन सिद्धांत का गंभीर उल्लंघन करता है.. चीन के आंतरिक मामलों में व्यापक रुप से हस्तक्षेप करता है और चीन की संप्रभुता तथा सुरक्षा हितों को कमजोर करता है।

गेंग ने कहा कि चीन पहले ही कूटनीतिक माध्यमों से इस कदम के लिए ‘‘घोर असंतोष और कड़ा विरोध’’ व्यक्त करते हुए औपचारिक शिकायतें दर्ज करा चुका हैं। उन्होंने कहा कि चीन अमेरिका से आग्रह करता है कि वह चीन-अमेरिका संबंधों को नुकसान पहुंचने से बचाने के लिए तुरन्त ताइवान को हथियारों की प्रस्तावित बिक्री को रद्द करे और उसके साथ सैन्य संबंध भी खत्म करें। अमेरिकी रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी डीएससीए के अनुसार इस सौदे में 108 एम1ए2टी एब्राम टैंक, 250 ‘स्टिंगर पोर्टेबल एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल’ और संबंधित उपकरण शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button