ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने साधा ममता पर निशाना कहा- बंगाल की बेटी नहीं, घुसपैठियों व रोहिंग्याओं की मौसी

कोलकाता। नंदीग्राम से मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें बंगाल की बेटी के बदले घुसपैठियों व रोहिंग्याओं की मौसी करार दिया है। रविवार को ब्रिगेड रैली में अपने संबोधन में सुवेंदु ने कहा- ‘तृणमूल और वामो-कांग्रेस गठबंधन, दोनों तुष्टिकरण की राजनीति के जरिए बंगाल को बांटना चाहते हैं। अगर तृणमूल फिर से सत्ता में आई तो बंगाल कश्मीर बन जाएगा। कश्मीर के पंडितों के साथ जो हुआ, वही यहां के लोगों के साथ होगा।’ सुवेंदु ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा-‘बंगाल में कोई भी आपको (ममता बनर्जी) को अपनी बेटी के रूप में स्वीकार नहीं करता। आप घुसपैठियों और रोहिंग्याओं की मौसी हैं।’

 तृणमूल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी निजी लिमिटेड कंपनी में बदल गई है। टीएमसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की अध्यक्ष ममता बनर्जी हैं और उनका तोलाबाज भाइपो (रंगदार भतीजा) प्रबंध निदेशक हैं। तृणमूल के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर परोक्ष तौर पर निशाना साधते हुए सुवेंदु ने कहा- ‘माननीया ने 500 करोड़ रुपये खर्च करके एक विचारक को खरीदा है। इसके लिए मनरेगा, पीएम आवास योजना और कोयला, बालू और गाय तस्करी से फंड जुटाया गया है।

 नंदीग्राम मेरे लिए कोई चुनौती नहीं

 नंदीग्राम में ममता से प्रतिद्वंद्विता पर भाजपा नेता ने कहा-‘नंदीग्राम मेरे लिए कोई चुनौती नहीं है। मैं उन्हें (ममता बनर्जी) को हराने के लिए नंदीग्राम जा रहा हूं और वापस कोलकाता भेज दूंगा। मुझे दी गई जिम्मेदारी के लिए मैं भाजपा नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं। मैं नंदीग्राम में कमल खिलाने के लिए काम करूंगा। ममता बनर्जी 50,000 से अधिक वोटों से हारने वाली हैं।’ वहीं बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा-‘भाजपा सूबे की 294 विधानसभा सीटों में से 200 जरूर जीतेगी। हमने आज से इसकी तैयारी शुरू नहीं की है। हमने पांच साल पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी।’

Related Articles

Back to top button