ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

लंदन में जयशंकर व ब्लिंकन की मुलाकात आज, G-7 देशों के सभी विदेश मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से सोमवार को अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन मुलाकात करेंगे। जयशंकर चार दिन के लिए ब्रिटेन में हैं। दरअसल वहां तीन दिनों के लिए 3 मई से 6 मई तक वे G-7 देशों के सभी विदेश मंत्रियों की बैठक होगी। G-7 के चेयरमैन के रूप में ब्रिटेन ने भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान के महासचिव को भी बैठक में आमंत्रित किया है। बीते दो साल में G-7 के विदेश मंत्रियों की यह पहली बैठक है जिसमें सभी आमने-सामने मौजूद होंगे। अप्रैल 2019 में G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक फ्रांस में हुई थी।

ब्रिटेन रवाना होने से पहले जयशंकर ने रविवार को कतर के उप प्रधानमंत्री शेख मुहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से फोन पर बात की। दोनों नेताओं के बीच कोरोना संक्रमण के हालात पर चर्चा हुई। इस दौरान जयशंकर ने भारत में कोरोना संक्रमण की मुश्किल के बीच कतर द्वारा ऑक्सीजन से संबंधित सामग्री भेजे जाने के लिए थानी से आभार जताया।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

G-7 की बैठक में मुख्य रूप से कोविड-19 महामारी से पैदा हालात से निपटने के तरीकों पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा पर्यावरण में हो रहे बदलाव समेत उन मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी जिनसे दुनिया इस समय मुकाबिल है। ब्रिटिश विदेश मंत्री राब ने कहा है कि बैठक में रूस और चीन के दुष्प्रचार तथा पश्चिमी देशों के खिलाफ उनके रवैये पर भी चर्चा होगी। बीते दो साल में G-7 के विदेश मंत्रियों की यह पहली बैठक है जिसमें सभी आमने-सामने मौजूद होंगे। इससे पहले कोरोना संक्रमण के चलते उच्च स्तरीय बैठकें वर्चुअल बेसिस पर ही हुई हैं।

सबसे अमीर देशों का समूह G-7 

बता दें कि G-7 दुनिया के सबसे अधिक अमीर देशों का समूह है। G-7 के जो सदस्य देश बैठक में हिस्सा लेंगे, वे हैं- ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और जापान। भारत को उसमें अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। जयशंकर वहां  ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब और अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय मसलों पर चर्चा करेंगे।

Related Articles

Back to top button