ब्रेकिंग
सरेराह घोंपा चाकू, जाते-जाते काट ले गए प्राइवेट पार्ट; पुलिस की थ्योरी के बाद भी क्यों उलझी मर्डर मि... दिल्ली में यहां बनेगा स्काईवॉक, मेट्रो, रेलवे स्टेशन और बस अड्डा पहुंचना होगा आसान सिक्किम में बारिश और लैंडस्लाइड से तबाही, 1500 टूरिस्ट फंसे, 8 पर्यटकों की तलाश भी रोकी इंतजार खत्म, इस दिन आएगा ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ का फाइनल सीजन, पर यहां तगड़ा ट्विस्ट है 11 साल से मुंबई इंडियंस को जीत का इंतजार… क्वालिफायर 2 जीतने के लिए बदलना होगा इतिहास क्या फिर आसमान छूने वाली हैं प्याज की कीमतें, महाराष्ट्र से कौन सी आई बुरी खबर? आज से इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा WhatsApp, क्या बदलना होगा फोन? मासिक दुर्गाष्टमी के दिन इन चीजों का करें दान, जीवन में नहीं होगी धन-धान्य की कमी! पाकिस्तान फैला रहा आतंकवाद, सिंधु जल संधि के लिए वो खुद जिम्मेदार- एक और मंच पर भारत ने किया बेनकाब लौकी खाना नहीं है पसंद, तो इस ट्विस्ट के साथ इसे बनाएं टेस्टी
देश

गुरु पूर्णिमा: शास्त्रों से जानें, कौन होता है गुरु और कैसे करें उनकी पूजा

आज आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है, जिसे हर साल गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाए जाने का विधान है। इस दिन को श्रीमद्भगवत के रचयिता महर्षि वेदव्यास के जन्मोत्सव मनाया जाता है इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन से ऋतु परिवर्तन भी आरंभ हो जाता है, अतः वायु का परीक्षण करने के बाद ये अनुमान लगाया जाता है की फसल कैसी होगी। इसके अतिरिक्त शिष्य अपने गुरु की खास पूजा करने के बाद उन्हें अपनी शक्ति के अनुसार दक्षिणा, फूल और वस्त्र आदि तोहफे के रुप में देते हैं।

किसे बनाना चाहिए अपना गुरु
आमतौर पर जो व्यक्ति हमें शिक्षा देता है, उसे गुरु कहा जाता है लेकिन वास्तव में वो हमारा सच्चा गुरु नहीं होता। उन्हें आंशिक अर्थों में गुरु कहा जा सकता है। जो व्यक्ति आपको जन्म-जन्मान्तर के संस्कारों से मुक्त करवाकर ईश्वर तक पहुंचाने की सामर्थ्य रखता है, उसे गुरु कहा जा सकता है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार जिस व्यक्ति में ये 13 गुण हैं, उसे आप अपना गुरु बना सकते हैं- शांतचित्त, दानी, सौम्य, विनयपूर्ण, शुद्ध ह्रदय, शुद्धाचारी, सुशिक्षित, स्वच्छ, सुबुद्धि, आश्रमी, ध्यान निष्ठ, तंत्र-मंत्र विशारद और निग्रह-अनुग्रह

जब आपको पुराणों के अनुसार गुरु की प्राप्ति हो जाए तो उनके शरणागती हो जाएं। उनके दिशा-निर्देशों का हर हाल में पालन करें।

कैसे करें गुरु पूजा
उन्हें ऊंचे आसन पर बैठाएं।

उनके चरणों को शुद्ध जल से धो कर अच्छे से पोंछे।

चरणों में पीले अथवा सफेद रंग के फूल चढ़ाएं।

श्वेत या पीले रंग के कपड़े उपहार में दें।

अपनी शक्ति के अनुसार फल, मिठाई और दक्षिणा चढ़ाएं।

फिर उनकी परिक्रमा करने के बाद गुरु चरणों में प्रणाम करें, उन्हें अपने चरणों लगाए रखने की प्रार्थना करें।

जिनके गुरु नहीं हैं वे ये करें
श्रीकृष्ण या भगवान शिव को अपना गुरु मानकर उनकी पूजा करें। ऊपर बताई गई विधि मानसिक रुप से करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button