ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
देश

सोनभद्र मामला: बीएचयू के ट्रामा सेंटर में घायलों से मिलीं प्रियंका गांधी

लखनऊः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को वाराणसी स्थिति बनारस हिंदु विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित ट्रामा सेंटर जाकर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में 17 जुलाई को जमीनी विवाद को लेकर हुए हत्याकांड में घायल हुए लोगों से मिलीं। इसके लिए प्रियंका बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हवाईअड्डे पर पहुंचीं। यहां पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और वहां से वह सीधे ट्रामा सेंटर रवाना हो गईं।

हवाईअड्डे पर कांग्रेस नेता अजय राय समेत कई कार्यकर्ता प्रियंका गांधी का स्वागत करने पहुंचे थे। प्रियंका ने बीएचयू के ट्रामा सेंटर अस्पताल में भर्ती सोनभद्र कांड के घायल लोगों से मुलाकात की। गौरतलब हो प्रियंका ने बुधवार मामले को लेकर राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, लेकिन पूरा सरकारी अमला सो रहा है।

एडीजी जोन बृज भूषण के मुताबिक उभ्भा गांव में बुधवार को 10 लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान यज्ञदत्त गुर्जर, उसके भाई धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यज्ञदत्त समेत 28 नामजद व 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अब तक 27 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button