ब्रेकिंग
Giridih Ration Scam Update: दो पहिया वाहनों के नंबर पर मिला राशन ढोने का टेंडर, राजनीतिक हलकों में म... Jharkhand Crime Update: रांची में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर हमला, रंगदारी समेत कई पहलु... Chuttupalu Ghati Accident: ब्रेक फेल होने से कार पर पलटा अनियंत्रित कंटेनर, 2 घंटे चले रेस्क्यू के ब... Delhi Police Controversy: प्रदर्शनों के दौरान वकीलों और नागरिकों की हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, आप... IMD Weather Update: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली में भारी बारिश और जलभराव से जनजीवन... MP Administration Update: जबलपुर में अवैध डीजे और तेज साउंड सिस्टम पर पुलिस का शिकंजा, गाड़ियों समेत... Ujjain Police News: पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए उज्जैन में आयोजित हुआ 'योग फॉर मेंटल हे... MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा
देश

सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 9 महीने के भीतर आना चाहिए बाबरी मस्जिद पर फैसला

नई दिल्लीः काफी समय से कोर्ट में लटके बाबरी मस्जिद विवाद के मामले पर सुनवाई कर रहे सीबीआई के विशेष जज एसके यादव के कार्यकाल को सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई कोर्ट को 9 महीने का और वक्त दिया है और इसी समय के अंदर अंदर  फैसला सुनाने का आदेश भी दिया है।

इस मामले पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। एसके यादव 30 सितंबर को रिटायर होने वाले हैं, पिछली सुनवाई के दौरान उन्होंने कोर्ट को बताया था कि मुकदमा निपटने में छह महीने का वक्त और लगेगा। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा था कि मामले में फैसला दिए जाने तक विशेष जज के कार्यकाल को कैसे विस्तार दिया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यह बेहद जरूरी है कि सीबीआई जज एसके यादव मामले की सुनवाई पूरी करके फैसला सुनाएं।

आपको बता दें कि बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में लखनऊ की निचली अदालत में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, विनय कटियार जैसे बीजेपी के बड़े नेताओं के खिलाफ मकुदमा चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button