ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
मनोरंजन

Nia Sharma ने देवोलीना से मांगी माफी तो एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब, पर्ल वी पुरी केस के लेकर हुई थी ट्विटर वॉर

नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने देवोलीना भट्टाचार्जी से अपने उस ट्वीट को लेकर माफी मांग ली है जो उन्होंने पर्ल वी पुरी केस के सिलसिले में किया था। निया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपोलोजी नोट शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि उनका मां, भाई और रवि ने उन्हें समझाया जिसके बाद उन्हें ये एहसास हुआ कि कहीं न कहीं उन्होंने पर्सनल लाइन क्रॉस कर दी इसलिए वो माफी मांगती है। निया के इस पोस्ट के बाद देवोलीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया और उन्होंने भी निया से माफी मांगी।

पहले निया शर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मेरी मां, भाई और रवि ने मुझे बहुत प्यार से समझाया कि मैं ठीक नहीं थी और तीन लोग एक साल गलत नहीं हो सकते इसलिए देवोलीना मैंने शायद अपनी लाइन क्रॉस की और पर्सनल गई। मुझे माफ कर दो, उम्मीद है कि तुम ये भूल जाओगी’। निया की स्टोरी को अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए देवोलीना ने लिखा, ‘निया शर्मा कोई बात नहीं मुझे भी माफ कर दो अगर मैंने किसी भी तरह से तुम्हें दुख पहुंचाया हो। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। मां, भाई और रवि को मेरा प्यार देना। सुरक्षित रहो अपना ख्याल रखो’।

 

क्यों हुई थी वॉर...

दरअसल देवोलीना ने पर्ल वी पुरी के केस के दौरान कुछ ट्वीट्स किए थे जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘ कुछ तो इंसानियत रखो। कैसे गंदे लोग हो तुम। डिक्शनरी खोलो और Empathy (हमदर्दी) का मतलब समझो बेवकूफों। ऐसी घिनौनी चर्चा को बंद करो और अदालत को फैसला करने दो..सचमुच मानवता अपने सबसे निचले स्तर पर है…सस्ता यह सब।’

अपने दूसरे ट्वीट में एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘मां-बाप ने इंसानियत सिखाई होती तो 7 साल की बच्ची की मां के इंस्टा अकाउंट पर गधों की तरह कमेंट करने से पहले 100 बार सोचते। और जिसने भी बच्ची की पहचान उजागर की है। उसको भी सलाखों के पीछे होना चाहिए। मुझे आशा है कि आप या आपके प्रियजन इसे समझेंगे।’

अपने आखिरी ट्वीट में उन्होंने लिखाथा, ‘आपका सोशल मीडिया हैंडल उसकी मदद नहीं कर रहा है। लेकिन कर्म निश्चित रूप से आप में से हर एक पर वापस आ जाएगा जो उस छोटी सी 7 साल की बच्ची को कोस रहा है। कैसे लोग हो यार तुम लोग..धरने पर बैठो, भूख हड़ताल करो, दिखाओ अपना समर्थन…लेकिन गंदगी मत फैलाओ…क्या गंदगी मचा राखी है।’

देवोलीना के इन ट्वीट्स का जवाब देते हुए निया शर्मा ने लिखा था, ‘‘दीदी को बता दो धरना और कैंडल मार्च नहीं कर सकते महामारी है अभी भी…और दीदी को अपने थकाऊ डांस रील्स बनाने से पहले और प्रैक्टिस करने की ज़रूरत है, जिसमें उन्हें लगता है कि वो कमाल कर रही हैं’। निया के इस ट्वीट के बाद देवो भी शांत नहीं बैठी थीं और उन्होंने एक के बाद एक कई अग्रेसिव ट्वीट किए थे।

Related Articles

Back to top button