ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
मनोरंजन

Bigg Boss 14 फेमस सोनाली फोगाट का छलका दर्द, ‘लोग अब भी अली गोनी का नाम लेकर मेरा मज़ाक उड़ाते हैं’

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 फेम और बीजेपी सोनाली फोगाट किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। कभी अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से, तो कभी टीवी एक्टर अली गोनी की वजह से लोग अक्सर उनका मज़ाक उड़ाते रहते हैं। हाल ही में सोनाली ने इसे लेकर अपना दर्द बयां किया है और बताया है कि लोग अब भी उन्हें अली गोनी के नाम ट्रोल करते हैं।

ई टाइम्स से बात करते हुए सोनाली ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर कोई लड़का या लड़की किसी के लिए अपनी फीलिंग्स का इज़हार करता है तो हमें मज़ाक उड़ाने की जगह हौसलाफज़ाई करनी चाहिए। लेकिन जब मैंने अली गोनी के लिए अपनी फीलिंग्स का इज़हार किया तो लोगों ने मुझे ट्रोल करना शुरू कर दिया, लोगों ने मेरा मज़ाक बनाया, मुझे कमेंट पास किए और मेरी सोच पर सवाल उठाए। ये सब देखकर मैं हैरान थी कि हम 21वीं सदी में जी रह हैं। अली के लिए मेरी फीलिंग एकदम सच्ची थीं मैंने शो के लिए कुछ भी झूठ नहीं बोला, वो सब फेक नहीं था’।

‘मैं लोगों को अपनी रियल साइड दिखाना चाहती थी। मैं चाहती थी कि लोग जाने कि पॉलिटीशियन भी इंसान होते हैं, उनके अंदर भी फीलिंग्स होती हैं, उनका परिवार होता है, लेकिन कुछ लोगों के ये समझ नहीं आया। बिग बॉस को खत्म हुए 3 महीने हो चुके हैं लेकिन लोग अब भी मुझे अली गोनी के नाम से चिढ़ाते हैं। जब भी मैं अपने इंस्टाग्राम पर कोई फोटो या वीडियो शेयर करती हूं तो लोग कमेंट बॉक्स में अली का नाम लिखते हैं, हालांकि इसके अलावा वो कुछ नहीं लिखते बस उसका नाम लिखते हैं। मुझे उन कमेंट्स से फर्क नहीं पड़ता। अली और जैस्मिन से मेरी अच्छी दोस्ती है जैसे राहुल, अर्शी और राखी सावंत के साथ है। मैं शो में जो भी अपनी फीलिंग का इज़हार किया वो फेक नहीं था’। आपको बता दें  सोनाली का बिग बॉस 14 में सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा था, लेकिन कुछ विवादों की वजह से काफी चर्चा में रहा था।

Related Articles

Back to top button