ब्रेकिंग
वैशाली में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, अररिया CS और पत्नी ने मौके पर ही... पटना में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 6 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत प्रेम बाईसा पोस्टमार्टम रिपोर्ट: आंतें पड़ गई थीं लाल, इंजेक्शन देने वाले कंपाउंडर ने पुलिस पूछताछ मे... ससुर की हत्या कर बहू ने रची जिंदा जलाने की साजिश, 'सीक्रेट' छिपाने के लिए पार की हैवानियत की हदें अमजद खान मर्डर केस: रमजान में गला रेतकर की थी हत्या, अब पूरे परिवार को मिली उम्रकैद की सजा। दिल्ली मर्डर केस: मासूम बेटे का कत्ल कर पिता ने लिया पत्नी से बदला, आरोपी वाजिद ने पुलिस के सामने कब... Punjab के व्यक्ति पर जम्मू-कश्मीर में कार्रवाई, NDPS के तहत FIR दर्ज AAP vs Opposition: सरकारी स्कूलों में आम आदमी पार्टी की इस कार्रवाई पर हंगामा, शिक्षा व्यवस्था पर उठ... Jalandhar School Bomb Threat: जालंधर के 4 और बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा... Ludhiana Crime: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गिरोह के 2 सदस्य हत्थे चढ़े; चोरी की वारदातों पर लगेगा अंक...
देश

तेलंगाना के पूर्व मंत्री एटाला राजेंद्र आज सौंपेंगे इस्तीफा, पिछले महीने मंत्रीमंडल से हुए थे बर्खास्त

हैदराबाद। तेलंगाना के पूर्व मंत्री एटाला राजेंद्र (Eatala Rajender) आज अपना इस्तीफा सौंपेगे। उनके कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय में विधायक के रूप में अपना इस्तीफा सौंपेंगे। बता दें कि भूमि अतिक्रमण के आरोपों के बाद उन्हें पिछले महीने राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था।

गौरतलब है कुछ दिन पहले एटाला राजेंद्र और कुछ अन्य स्थानीय नेताओं ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) को इस्तीफा था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि पार्टी में लोकतांत्रिक प्रक्रिया खत्म हो चुकी है इसलिए वह 19 साल पार्टी में काम करने के बाद इस्तीफा दे रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजेंद्र भाजपा के शीर्ष नेताओं के सम्पर्क में हैं। पिछले दिनों शीर्ष नेताओं के साथ राष्ट्रीय राजधानी में उनसे मुलाकात की थी। राजेंद्र उन कुछ वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं, जो दो दशक पहले पार्टी के गठन के बाद से टीआरएस के साथ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केसीआर के मंत्रिमंडल में कोई भी मंत्री स्वतंत्र निर्णय नहीं ले सकता, सब कुछ मुख्यमंत्री के नियंत्रण में है। राजेंद्र ने कहा कि कई नेता मेरे साथ पार्टी छोड़ने को तैयार हैं।

Related Articles

Back to top button