ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

शासन के आदेश के बावजूद निजी अस्पतालों में कोरोना जांच नही

बिलासपुर। कोरोना वायरस रोकथाम के लिए ज्यादा से ज्यादा संदेहियों की पहचान कर टेस्टिंग पर जोर दिया जा रहा है। शासन ने स्वास्थ्य विभाग को आदेश जारी कर कहा है कि स्व. खूबचंद बघेल और आयुष्मान योजना से इलाज करने वाले सभी निजी अस्पतालों में एंटीजन कीट से कोविड टेस्टिंग शुरू की जाए। जिले में 15 निजी अस्पताल आयुष्मान कार्ड से मरीजों का इलाज कर रहे हैं।

शासन के आदेश को दो सप्ताह होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों में कोविड जांच शुरू नहीं की है। अस्पतालों को एंटीजन कीट देना तो दूर विभाग ने अब तक इस संबंध में आदेश तक जारी नहीं किया है। इसके चलते लोगों और मरीजों को परेशानी हो रही है। जहा लोग अपने पास के निजी अस्पताल में कोविड जांच नहीं करा पा रहे हैं। वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी जांच करने सेंटरों पर जाना पड़ रहा है

रोजाना रिपोर्ट करनी होगी अपलोड

निजी अस्पतालों को रोजाना निगेटिव और पॉजिटिव मरीजों की जानकारी पोटल में अपलोड करनी होगी। सभी निजी अस्पतालों में कोविड जांच होने से लोगो को जहा सुविधा मिलेगी, वहीं ज्यादा टेस्टिंग से कोरोना वायरस पर लगाम भी लगेगी। हालांकि लोगों को टेस्ट कराने के लिए 250 रुपए शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।

वर्जन

स्व. खूबचंद बघेल और आयुष्मान योजना से इलाज करने वाले जिले के सभी निजी अस्पतालों में जल्द ही कोविड जांच शुरू होगी. इसकी जानकारी अस्पतालों को दी गई हैं।

डॉ प्रमोद महाजन, सीएमएचओ बिलासपुर

Related Articles

Back to top button