ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

निगम की उपलब्धि, सात माह में मेडिकल मोबाइल यूनिट से 50 हजार मरीजों का इलाज

बिलासपुर। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मेडिकल मोबाइल यूनिट के ज़रिए गरीबों के इलाज में यूनिट की उपलब्धता के आधार पर बिलासपुर नगर निगम ने पूरे प्रदेश में सबसे अधिक मरीजों का इलाज़ किया है। प्रदेश के अन्य नगरीय निकायों की तुलना में बिलासपुर नगर निगम ने सिर्फ़ चार मोबाइल यूनिट के ज़रिए ही नवंबर से अब तक 53,136 मरीज़ों का इलाज किया है जो बाकी शहरों की अपेक्षा प्रति यूनिट मरीजों की संख्या अधिक है।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा “मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना” के तहत राज्य के सभी नगर निगमों में स्लम एरिया के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से मेडिकल मोबाइल यूनिट के ज़रिए निश्शुल्क इलाज की सुविधा एक नंवबर 2020 को छत्तीसगढ राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर शुरू किया गया था। इस योजना के तहत पूरे प्रदेश में अब तक 10 हज़ार शिविर आयोजित कर लिया गया है।

इसमें पांच लाख मरीजों का इलाज किया जा चुका है। प्रदेश के बड़े शहर जैसे रायपुर में 15 मोबाइल यूनिट में लगभग एक लाख छब्बीस हज़ार मरीज, दुर्ग में चार मोबाइल यूनिट में लगभग तैतीस हज़ार मरीज़, जगदलपुर में चार मोबाइल यूनिट में 28 हज़ार मरीजों का तो वहीं बिलासपुर में सिर्फ़ चार मेडिकल मोबाइल यूनिट के ज़रिए 53,136 मरीजों का इलाज करते हुए नगर निगम ने कीर्तिमान स्थापित किया है।

यूनिट की उपलब्धता के लिहाज से बिलासपुर ने सबसे अधिक मरीजों का इलाज़ किया है। बिलासपुर में नगर निगम द्वारा अब तक शहर के कुल 48 स्लम क्षेत्रों में 182 दिन शिविर लगाया गया है। इसके अलावा कोरोना का टीका भी मोबाइल यूनिट के ज़रिए लगाया गया है। पूरे प्रदेश में 10 हज़ार शिविर पूरा होने पर राज्य शासन ने आज आंकड़े जारी किए।

कमिश्नर बोले—आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रहेगा

नगर निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने कहा कि झुग्गी निवासियों को मिलने वाली इस सुविधा का और भी बेहतर ढंग से हम क्रियान्वयन करेंगे। अधिक से अधिक लोगों को इस सुविधा का लाभ मिले यही प्रयास रहेगा।

लोगों को मिला लाभ: महापौर

इस अवसर पर महापौर रामशरण यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस महत्वाकांक्षी योजना से निश्चिततौर पर लोगों को लाभ मिल रहा हैै। आगे भी अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिले, इसके लिए योजना के तहत काम करेंगे। मेडिकल टीम को इस उपलब्धि के लिए महापौर ने बधाई दी।

आठ हज़ार लोगों का टेस्ट

मेडिकल मोबाइल यूनिट में उपलब्ध लैब में अब तक 8,727 लोगों का निश्शुल्क टेस्ट किया गया है। वहीं योजना के तहत 48,672 लोगों को निश्शुल्क दवा भी बांटी गई है।

दाई-दीदी क्लीनिक में 11 हज़ार से अधिक लोगों का इलाज

भूपेश बघेल द्वारा महिलाओं के लिए विशेष तौर पर दाई-दीदी क्लिनिक की भी शुरुआत की गई है, जिसमें बिलासपुर शहर में अब तक 163 कैंप के ज़रिए 11,858 महिलाओं का इलाज किया गया है। इसके अलावा 2,537 महिलाओं का निश्शुल्क टेस्ट तथा 10,888 महिलाओं को निश्शुल्क दवा भी वितरित की गई है।

Related Articles

Back to top button