ब्रेकिंग
Transgender Persons Amendment Act 2026: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट्स में चल रही कार्यवाही पर लगाई रो... TMC Leader Sumit Roy: अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी; जमीन घोटाले मे... Rahul Gandhi's Gen Z Mission: 40 करोड़ युवाओं को साधने की तैयारी; राहुल गांधी का क्या है नया सियासी प... Punjab Drugs Row: नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की मुहिम; केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- 'पंजाब... Noida Airport Historic Flight: जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान; जमीन देने वाले किसानों ने भरी लखनऊ के लिए... Rahul Gandhi Kota Rally: कोटा से राहुल गांधी शुरू करेंगे राष्ट्रव्यापी छात्र आंदोलन; 'शिक्षा बचाओ-भव... Jaipur News: शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीप्के को जड़े थप्पड़; मचा हड़कंप Bareilly News: चाइनीज मांझे का कहर; गन्ना मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, फ्लाईओवर पर हुआ बड़ा हादसा Bikaner Road Accident: बीकानेर में भीषण सड़क हादसा; कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, एक गंभी... UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में हलचल; ओवैसी की शर्त पर कांग्रेस और सप...
देश

केरल में बारिश का कहर, खोलने पड़े 4 बाधों के शटर

कोच्चिः केरल के जलग्रहण क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के कारण चार बांधों के कई दरवाजे खोल दिये गये हैं जबकि बारिश जनित घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी है तथा आठ अन्य लापता हैं। राज्य में पिछले चार दिनों से जारी भारी बारिश के कारण कन्नूर, पथनमथिट्टा और कोल्लम जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है जबकि विभिन्न स्थानों पर आठ लोग लापता हैं। भारी बारिश को देखते हुए पांच जिलों ईडुक्की, मलाप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में अगले 12 घंटे के भीतर 204 मिलीमीटर की अतिवृष्टि के आसार व्यक्त किये हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि कल्लारकुट्टी, लोअर पेरियार (पंबला), बुडथनकेट्टू और मलंकरा के बांध में जल के स्तर में खतरनाक वृद्धि के बाद इनके सभी दरवाजे खोल दिए गए। कल्लारकुट्टी बांध का एक दरवाजा 10 सेंटीमीटर की उंचाई तक उठाया गया जिससे प्रति सेकंड 10 क्यूसेक पानी का बहाव हो रहा है।

इसी प्रकार पंबला बांध का एक शटर 15 सेंमी की उंचाई तक खोला गया है जिससे प्रति सेकेंड 15 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बुडथनकेट्टू बांध के नौ शटर और मलंकरा बांध के दो दरवाजे खोले गये हैं। मलंकरा बांध के शटर को 30 सेंटीमीटर की ऊंचाई तक खोला गया है। बांधों के शटर खोलने के बाद पेरियार और मुवाट्टुपुझा नदियों के किनारे रह रहे लोगों के लिए चेतावनी जारी की गयी है। इडुक्की बांध में जल का स्तर 2304.4 फीट तक जा पहुंचा है जबकि पिछले वर्ष इस अवधि में बांध में जल का स्तर 2380.42 फीट था।

कन्याकुमारी के रहने वाले तीन मछुआरे कोल्लम के नीन्दकारा से लापता हो गए हैं जहाँ से वे शुक्रवार सुबह मछली पकड़ने गए थे। गुरुवार को मछली पकड़ने के लिए समुद्र में उतरने के बाद चार अन्य मछुआरे विझिन्जम से लापता हो गए हैं। लापता लोगों का पता लगाने के लिए नौसेना को सेवा में लगाया गया है। कोट्टायम जिले के किदंगुर से भी एक व्यक्ति लापता है जो मीनाचिल नदी से पेड़ के तने एकत्र करने की कोशिश कर रहा था।

पठानमथिट्टा जिले में अलर्ट जारी किया गया है जहां लगातार बारिश के कारण सात तालुकों में नियंत्रण कक्ष खोले गए हैं। बारिश के कारण पम्बा, मीनाचिल और मणिमाला सहित कई नदियों में जल स्तर बढ़ रहा है।कोट्टायम जिले में अगले तीन दिनों तक सभी प्रकार के खनन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button