ब्रेकिंग
फरीदाबाद में सनसनीखेज वारदात: पुलिस चौकी के पास महिला टीचर की दिनदहाड़े चाकू गोदकर हत्या, आरोपी फरार हरियाणा के छोटे शहरों के लिए पहली बार नई टाउन प्लानिंग नीति लागू: बिना लाइसेंस नहीं कटेंगे प्लॉट, बद... झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, 1390 आश्वासनों पर जवाब... रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव': सावन की पहली सोमवारी पर तड़के 3:30 बजे से उ... JPSC धांधली में CID का पलामू में बड़ा एक्शन: 2 शिक्षकों के ठिकानों पर देर रात छापेमारी, कई डिजिटल एव... जमशेदपुर में फिर गोलीबारी: बर्मामाइंस में युवक आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर; टीएमएच से... रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी पर CBI जांच की मांग: बारिश के बीच जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम ... रांची अपर बाजार में नगर निगम के नोटिस पर भड़के व्यापारी: 12 बजे तक बंद रहीं दुकानें, पार्किंग और नक्... लोहरदगा का अखिलेश्वर धाम: जिसके 'कण-कण' में बसते हैं शिव, सावन में 3 फीट ऊंचे नीले शिवलिंग के दर्शन ... झारखंड 14th JPSC विवाद: परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र, CID की दबिश तेज; जानें ...
देश

राजस्थान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया, अस्पताल में भर्ती है आसाराम, शिफ्ट करना संभव नहीं

नई दिल्ली। राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में बताया कि दुष्कर्म के दो मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे कथावाचक आसाराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसे आइसीयू में रखा गया है। जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस एमआर शाह की पीठ को राजस्थान सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष सिंघवी ने बताया कि हरिद्वार स्थित आयुर्वेदिक केंद्र में शिफ्ट किए जाने संबंधी आसाराम की याचिका अर्थहीन हो गई है क्योंकि अस्पताल में भर्ती होने की वजह से उसे शिफ्ट करना संभव नहीं है।

आसाराम की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि कोर्ट को उनके मुवक्किल के मेडिकल रिकार्ड तलब करने चाहिए क्योंकि हमें नहीं पता कि आसाराम को क्या बीमारी है और अस्पताल प्रशासन उन्हें उनके मुवक्किल के बारे में विवरण नहीं देगा। हालांकि पीठ के न्यायाधीशों ने कहा कि वे गर्मियों की छुट्टियों के बाद अदालत के खुलने तक के लिए मामले की सुनवाई स्थगित कर रहे हैं

गौरतलब है कि अपने ही आश्रम की लड़की से दुष्कर्म का दोषी आसाराम जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद था। कुछ समय पहले तबीयत खराब होने पर उसे एम्स में भर्ती कराया गया था। जोधपुर के एम्स में भर्ती आसाराम की तबीयत बिगड़ती जा रही है। यूरिन इंफेक्शन बढ़ने के साथ अब उसके आक्सीजन लेवल में उतार-चढ़ाव आ रहा है। उधर, उसके समर्थक अस्पताल के बाहर जमा हो गए हैं, जो उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

अब उसे यूरिन पास करने में दिक्कत आ रही है। साथ ही वह काफी कमजोरी महसूस कर रहा है। आसाराम का इलाज कर रहे डाक्टरों का कहना है कि उसका यूरिन इंफेक्शन काफी बढ़ गया है। आसाराम को प्रोस्टेट की समस्या काफी समय से है। इंफेक्शन बढ़ने से शरीर के अन्य तंत्र भी प्रभावित हुए हैं। सबसे बड़ी दिक्कत आसाराम के असहयोगी रवैये को लेकर आ रही है। वह बार – बार दवा लेने व जांच कराने से मना कर रहा है। काफी समझाने पर वह मानता है।

Related Articles

Back to top button