ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

बंद लिफाफे में सरकार तक पहुंचा विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष व सदस्य का नाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के नए अध्यक्ष का नाम बंद लिफाफे में सरकार तक पहुंच गया है। हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश सतीश अग्निहोत्री की अध्यक्षता वाली कमेटी ने इस पद के लिए आए 30 आवेदनों में से दो नामों का पैनल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंप दिया है। अध्यक्ष के साथ ही आयोग के एक सदस्य के चयन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। सदस्य के लिए 60 आवेदनों में से कमेटी ने दो नामों की अनुशंसा सरकार को भेजी है।

मुख्यमंत्री की हरी झंडी मिलते ही एक-दो दिन में नामों की घोषणा हो सकती है। बता दें कि विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष रहे डीएस मिश्रा के मार्च में सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली है। नए अध्यक्ष के चयन के लिए सरकार ने आवदेन आमंत्रित करने के साथ ही कमेटी बनाई थी। इस कमेटी की शनिवार को राज्य अतिथि गृह पहुना में बैठक हुई।

इसमें मुख्य सचिव अमिताभ जैन और ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव व बिजली कंपनियों के अध्यक्ष अंकित आनंद भी शामिल हुए। कमेटी की रिपोर्ट सरकार को भेजे जाने के बाद से ही नए अध्यक्ष व सदस्य के नाम को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया। अध्यक्ष के नाम के लिए सबसे ज्यादा चर्चा देश की एक बड़ी निजी बिजली कंपनी के अफसर का है।

मूलत: दुर्ग के रहने वाले के संबंध में बताया जा रहा है कि वे पहले दिल्ली की सरकारी बिजली कंपनी में पदस्थ थे। वहां सरकारी कंपनी के निजीकरण के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी। दूसरा नाम राज्य के ही एक पूर्व अफसर का है। वहीं, सदस्य के लिए जिन दो नामों की सूची सरकार को भेजी गई है उनमें सरकारी बिजली कंपनी के एक अफसर के साथ एक प्रशासनिक अधिकारी का नाम शामिल बताया जा रहा है। बता दें कि आयोग में अध्यक्ष और सदस्य का कार्यकाल पांच वर्ष या 65 वर्ष की आयु जो भी पहले हो के लिए होता है।

Related Articles

Back to top button