ब्रेकिंग
हरदोई: गुटखा थूकने पर बवाल, भिड़े दो गुट… लहराई राइफल; चार युवकों को उठा ले गई पुलिस ‘हैलो, CBI अधिकारी बोल रहा हूं…’ लखनऊ में 100 साल के बुजुर्ग और बेटे को 6 दिन तक रखा ‘कैद’, ठगे 1.29... साइबर सिटी गुरुग्राम के इन 2 इलाकों पर चला बुलडोजर, 3 कॉलोनियां की ध्वस्त 14 दिन में Rajinikanth की फिल्म ने पार किए 500 करोड़, खतरे में पद्मावत-सैयारा का रिकॉर्ड 3 जून ने हमें बहुत खुशी दी, लेकिन 4 जून को सब बदल गया… RCB ने तीन महीने के बाद क्यों तोड़ी चुप्पी? ईरान के लोग राजधानी तेहरान को छोड़ इन इलाकों में क्यों खरीद रहे हैं घर? क्या महंगी होने वाली है चांदी? 3 दिन बाद बदलने वाला है ये नियम आपकी लापरवाही, हैकर्स की कमाई! OTP और कार्ड के भी बिना खाली हो सकता है अकाउंट दाईं और बाईं सूंड वाले गणपति, घर और मंदिर में क्यों रखी जाती हैं अलग-अलग तरह की प्रतिमाएं? चिया या फ्लैक्स सीड्स, वजन घटाने के लिए दोनों में से क्या है ज्यादा फायदेमंद?
देश

बागपत मे पाला बदल चैम्पियनशिप, तड़के चार बजे RLD से BJP में शामिल ममता किशोर का यू टर्न

बागपत। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में शनिवार को नामांकन के समय भी दिन में एक बजे तक जिला पंचायत सदस्यों की पाला बदल चैम्पियनशिप जारी रही। बागपत में राष्ट्रीय लोकदल का दामन छोड़ तड़के चार बजे भाजपा सांसद की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाली जिला पंचायत सदस्य ममता किशोर ने दिन में एक बजे फिर पाला बदल दिया। राष्ट्रीय लोकदल में वापसी करने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लडऩे की घोषणा भी कर दी। भाजपा ने समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल बबली देवी से नामांकन कराया है।

बागपत की राजनीति में शनिवार का दिन काफी यादगार है। यहां पर राष्ट्रीय लोकदल से जिला पंचायत सदस्य ममता किशोर तड़के चार बजे अचानक नई दिल्ली में भाजपा के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के आवास पर अपने समर्थकों तथा पति के साथ पहुंची। सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने रालोद की जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार ममता के साथ उनके पति जयकिशोर को भाजपा में शामिल कराया।

ममता किशोर के इस कदम को राष्ट्रीय लोकदल के लिए बड़ा खतरा माना गया। इनके भाजपा में शामिल होने की फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल भी हो गई। बागपत की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। बागपत भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर ने भी ममता किशोर के भाजपा में शामिल होने की पुष्टि की।

भाजपा ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली बबली देवी को बागपत से जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार घोषित किया था। ममता किशोर को उम्मीद थी कि भाजपा उनको प्रत्याशी बना देगी। जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भाजपा के 20 में से चार प्रत्याशी जीते थे। अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। रालोद से ममता जयकिशोर और सपा से बबली देवी ही जीती थीं। भाजपा के पास अध्यक्ष पद का प्रत्याशी भी नहीं था। भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने ममता जय किशोर को पार्टी में ज्वाइन कराया था। ममता वार्ड-13 से जिला पंचायत सदस्य हैं। सपा-रालोद ने अपना संयुक्त प्रत्याशी बनाया है।

सपा की बबली भी भाजपा में हो शामिल चुकी हैं। सिर्फ रालोद ही नहीं बागपत में सपा को भी कुछ दिन पहले ऐसा ही झटका लगा था जब सपा की बबली देवी भाजपा में शामिल हो गई थीं।

दिन में एक बजे बागपत से जब बबली देवी ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया तो ममता किशोर का मन डोल गया। दिन में करीब एक बजे ममता किशोर ने फिर से राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ली और पार्टी ने उनको जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके बाद ममता किशोर ने अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया

ममता के खिलाफ दर्ज हुआ था केस

खेकड़ा के धर्मवीर ने ममता व जयकिशोर के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं रालोद नेताओं ने जिला प्रशासन पर अपने जिला पंचायत सदस्यों पर दवाब बनाने का आरोप लगाया था।

Related Articles

Back to top button