ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
खेल

लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल व डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन रविवार को बढ़ोत्तरी हुई है। देश में रविवार को पेट्रोल के भाव में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, डीजल की कीमत में 24 पैसे का उछाल आया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें, तो यहां रविवार को पेट्रोल की कीमत बढ़कर 98.52 रुपये प्रति लीटर (Petrol price today) पर पहुंच गई, जबकि डीजल की कीमत 88.95 रुपये प्रति लीटर (Diesel price today) पर पहुंच गई है।

देश के अन्य बड़े महानगरों की बात करें, तो मुंबई में पेट्रोल का भाव 104.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 96.48 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। चेन्नई की बात करें, तो रविवार को यहां पेट्रोल 99.55 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 93.51 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

कोलकाता में रविवार को पेट्रोल 98.36 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 91.80 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 106.77 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 97.69 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

बिहार की राजधानी पटना में रविवार को पेट्रोल 100.53 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है और डीजल 94.29 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें, तो यहां रविवार को पेट्रोल 95.69 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 89.36 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

चंडीगढ़ में रविवार को पेट्रोल 94.75 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 88.59 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। इसके अलावा बेंगलुरु में पेट्रोल 101.81 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.30 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, रांची में रविवार को पेट्रोल 94.13 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 93.88 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button