ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

शाम को आनी थी बरात, दोपहर में दुल्हन के भाई की मौत

बिलासपुर। सकरी क्षेत्र के भरनी में मंगलवार की शाम एक ही परिवार की दो बहनों की बरात आने वाली थी। इससे पहले ही दुल्हन के 12 वर्षीय भाई की डबरी में डूबने से मौत हो गई। इससे शादी वाला माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दोनों बहनों की शादी को फिलहाल टाल दी गई है। भरनी निवासी जगदीश पाटले की दो बेटियों की मंगलवार को शादी थी। शाम उनके यहां बरात आने वाली थी। इसके लिए घर में तैयारियां चल रही थीं।

दोपहर को हल्दी की रश्म के बाद जगदीश का 12 वर्षीय पुत्र अमन पास की डबरी में नहाने गया। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया। आसपास के लोगों ने उसे पानी में डूबते देखकर शोर मचाया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। थोड़ी देर बाद उसे गहरे पानी से निकालकर सिम्स ले जाया गया।

सिम्स में डाक्टर ने अमन को मृत घोषित कर इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर सकरी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इसकी जानकारी होने पर दोनों बेटियों की शादी रोक दी गई। वहीं, शादी वाले घर का माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव स्वजन को सौंप दिया है। बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

एकलौता भाई था मृतक, बहनों का बुरा हाल

मृतक अमन अपनी बहनों का एकलौता भाई था। शादी के दिन ही भाई की मौत से दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, वर पक्ष के लोग भी घटना की सूचना पर वहां पहुंच गए। घटना को देखते हुए दोनों पक्ष की सहमती से शादी को टाल दिया गया है।

Related Articles

Back to top button