ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी ने किया राज कुंद्रा का सपोर्ट, बयान में कहा- पोर्नोग्राफिक नहीं बल्कि इरोटिक फिल्में बनाते हैं राज

नई दिल्ली। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी मुश्किलों में घिरती नजर आ रहीं हैं। शुक्रवार शाम पति राज कुंद्रा को साथ लेकर जुहू स्थित उनके आवास पर पहुंचीं मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने राज-शिल्पा को आमने सामने बिठा कर 6 घंटे तक पूछताछ की है। इस दौरान क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्म मामले में शिल्पा शेट्टी का बयान भी दर्ज किया है।

शिल्पा शेट्टी ने किया राज कुंद्रा को सपोर्ट

अब मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, शिल्पा शेट्टी ने अब तक साफ तौर पर यौन फिल्मों के कारोबार के कथित अपराध में अपनी संलिप्तता से साफ इनकार किया है। कथित तौर पर, शिल्पा ने जांच दल को अपना बयान दर्ज करते हुए यह भी दावा किया है कि कुंद्रा के ऐप हॉटशॉट पर उपलब्ध फिल्मों में ओटीटी प्लेटफार्मों पर मौदूज दूसरी फिल्मों से कम अश्लीलता है। इसके लिए उन्होंने अदाहरण भी दिए और कहा- ये ‘अश्लील नहीं बल्कि इरोटिका’ हैं।

जांच के घेरे में हैं शिल्पा

जांच से जुड़े सूत्रों से पता चला है कि अभी मामले में शिल्पा की संलिप्तता की जांच की जा रही है। ईटाइम्स से बात करते हुए, सूत्र ने खुलासा किया, “शिल्पा के सवालों के घेरे में आने का कारण यह है कि उन्होंने वियान इंडस्ट्रीज में निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया।” चूंकि अश्लील प्रोडक्शन और वितरण का संचालन कथित तौर पर वियान इंडस्ट्रीज द्वारा किया जा रहा था, इसलिए पुलिस ने इस मामले को देखने और यह देखने का फैसला किया कि क्या शिल्पा को कंपनी के प्रॉफिट से किसी भी तरह से फायदा हुआ है।

सूत्र ने यह भी खुलासा किया कि इसके लिए शिल्पा के बैंक खातों की भी जांच की जाएगी और क्राइम ब्रांच यह भी पता लगाएगी कि उसने कंपनी के निदेशकों में से एक के रूप में कितने समय तक काम किया।

दूसरी ओर, कुंद्रा ने भी कथित तौर पर मामले में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। शुक्रवार को अपनी पुलिस हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ाए जाने के बाद, व्यवसायी ने अपनी गिरफ्तारी को ‘अवैध’ बताते हुए बॉम्बे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

Related Articles

Back to top button