ब्रेकिंग
Azam Khan News: जौहर यूनिवर्सिटी वित्तीय अनियमितता मामले में ईडी का शिकंजा, 416 करोड़ के अंतर पर नया... Bihar Economy & Mining: रोहतास, गया और जमुई में मिलेंगे दुर्लभ खनिज? 21 हजार करोड़ के राजस्व और लाखो... Patna NEET Girl Death Investigation: सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर अदालत सख्त, 68 सवालों की सूची के सा... Jaipur Airport Alert: विमान हाईजैक के झूठे अलर्ट से जयपुर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, एयर इंडिया की फ्ला... Mata Maurvi Shaktipeeth Sikar: 120 फीट ऊंचा शिखर और आधुनिक डिजिटल गैलरी, खाटू श्याम की माता का बनेगा... Ratnagiri ATS Raid: रत्नागिरी से अरबी भाषा की शिक्षिका समेत तीन लोगों से पूछताछ, व्हाट्सएप ग्रुप और ... Delhi Road Safety Report: पिछले 6 सालों में सबसे भयावह स्थिति, दिल्ली में हर दिन औसतन 17 सड़क हादसे IMD Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ का असर, 14 अक्टूबर को इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बा... Indore Traffic Update: ट्रैफिक हेल्पलाइन पर मिल रही शिकायतों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब तक 4400 से अध... NDPS Act Action Indore: परदेशीपुरा से एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने खंगाले पुराने आपराधिक रिक...
देश

पंजाब में भारत-पाक बार्डर पर दो पाकिस्‍तानी घुसपैठिये मारे गए , बीएसएफ ने की फायरिंग, सर्च आपरेशन जारी

तरनतारन। पंजाब में भारत-पाकिस्‍तान बार्डर पर फिर से घुसपैठ की कोशिश हुई है। तरनतारन में भारत – पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो पाकिस्‍तानी घुसपैठियों ने भारत में घुसने की कोशिश की, लेकिन सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने इसे विफल कर दिया। बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठियों को रोकने के लिए फायरिंग की। इसमें दोनों  पाकिस्‍तानी घुसपैठिए मारे गए। बताया जाता है कि दाेनों नशा तस्‍कर हैं। बीएसएफ और पुलिस के जवान पूरे क्षेत्र में सर्च आपरेशन चला रहे हैं।

भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर तैनात बीएसएफ की 103 बटालियन के जवानों ने पाक की और से भारतीय इलाके में दाखिल हो रहे इन दो पाक तस्करों को मार गिराया। इसके बाद इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। घटना शुक्रवार की देर रात करीब दस बजे खालड़ा सीमा क्षेत्र में हुई।  तैनात बीएसएफ के जवानों ने पोस्ट थेह कलां के पास पाकिस्‍तान की और से हरकत महसूस की। बीएसएफ जवानों ने नाईट विजन कैमरों की मदद से देखा की सीमा पर करके कुछ लोग भारतीय इलाके की ओर आ रहे हैं।

इसके बाद बीएसएफ जवानों ने घुसपैठियों को रुकने को कहा, लेकिन उन्‍होंने इस पर ध्‍यान नहीं दिया और जवानो पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में बीएसएफ के जवानों ने भी फायरिंग की और दोनाें घुसपठियों को मौके पर ही मार गिराया। शनिवार सुबह होते ही जवानों ने घटना के बारे में उच्च अधिकारियो को जानकारी दी और पूरे क्षेत्र में पंजाब पुलिस की मदद से सर्च अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक दो पाकिस्तानियों के शव ही बरामद हुए हैं। मारे गए लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई।

बता दें कि पंजाब में भारत – पाकिस्‍तान बार्डर पर पाक की ओर से घुसपैठ की लगातार कोशिशें होती रहती हैं। पाकिस्‍तान की ओर से बार्डर क्षेत्र में ड्राेन भी भेजे जाने की घटनाएं होती रही हैं। इन ड्रोन से नशीले पदार्थ और हथियार भेजे जाते हैं। बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठ की कोशिशों को अक्‍सर नाकाम कर देते हैं। ड्रोन से हथियार और नशा भेजने के प्रयास विफल किए गए हैं। इसके बावजूद पाकिस्‍तान की ओर से ये हरकतें बंद नहीं हो रही हैं।

Related Articles

Back to top button