ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

प्रताड़ना का जुर्म दर्ज कराने पर आरक्षक ने पत्नी को दी धमकी

बिलासपुर। पत्नी द्वारा प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरक्षक पति ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है। मोपका के गुलाब नगर में रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2008 में पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक संदीप शर्मा से हुई थी। उन्होंने बताया कि शादी के बाद आरक्षक पति दहेज के रूप में छह लाख स्र्पये लाने के लिए प्रताड़ित करने लगा।

बाद में उसने नया घर बनवाने के लिए मायके से चार लाख स्र्पये मंगा लिए। इसके बाद वह दूसरी महिला को अपने साथ रख लिया। उसका पति मकान के ऊपर वाले कमरे में दूसरी महिला के साथ रहता था। वहीं, पत्नी को नीचे का कमरा रहने के लिए दिया था। इस बीच आरक्षक अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता रहा। लगातार प्रताड़ना से त्रस्त पत्नी ने इसकी शिकायत महिला थाने में की।

इस पर पुलिस ने आरक्षक पति के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपित आरक्षक फरार हो गया। बीते आठ जुलाई को वह अपने घर आया। इस दौरान उसने विभाग में अपनी पहचान होने की धौंस दिखाई। आरक्षक ने पत्नी और अपने बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर शिकायत वापस लेने कहा। इस पर महिला थाने में आरक्षक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है

मकान मां के नाम पर कराने दे रहा था धमकी

पीड़ित महिला ने बताया कि उसने अपने मायके से स्र्पये लाकर मकान बनवाया था। मकान उसके नाम पर है। आरक्षक पत्नी को अपने नाम के मकान को अपनी मां के नाम पर करने के लिए प्रताड़ित करता था। मना करने पर उसने कई बार मारपीट भी की।

Related Articles

Back to top button