ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
देश

संसद के मानसून सत्र का आखिरी सप्ताह: रणनीति बनाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं की बैठक

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का यह आखिरी सप्ताह है। 19 जुलाई से सत्र की शुरुआत हुई और पेगासस, कृषि कानून, पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों पर विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया है। इस क्रम में विभिन्न दलों से अलग-अलग मुद्दों पर सोमवार को स्थगन प्रस्ताव दिए गए हैं। लोकसभा में आज ओबीसी सूची बनाने का अधिकार दिलाने वाले 127वें संविधान संशोधन विधेयक को पेश किया जाना है। संसद के मानसून सत्र के आ​खिरी हफ़्ते के लिए रणनीति पर मंथन के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्ष के अन्य नेता संसद पहुंचे।

जानें अब तक के अपडेट:- 

 – संसद में पहुंचे विपक्षी नेता करेंगे बैठक, अंतिम सप्ताह के लिए रणनीति पर होगा मंथन

स्थगन प्रस्ताव का नोटिस

किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुडा ने राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में ‘पेगासस प्रोजेक्ट’ मीडिया रिपोर्ट पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में 9 साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म-हत्या और राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया।

लोकसभा में आज पेश किए जाने वाले विधेयक:- 

– नेशनल  कमिशन फॉर होम्योपैथी विधेयक, 2021

–  नेशनल कमिशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसीन (संशोधन) विधेयक, 2021

– संविधान (127 वां संशोधन ) विधेयक , 2021

चर्चा के बाद पारित किए जाएंगे ये विधेयक 

– लिमिटेड  लाइबिलिटी पार्टनरशिप (संशोधन) विधेयक, 2021

– डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉपोरेशन (संशोधन) विधेयक 2021

– संविधान (Scheduled Tribes) (संशोधन) विधेयक, 2021

राज्यसभा में चर्चा के बाद ये विधेयक होंगे पारित 

-ट्रिब्यूनल रिफॉर्म विधेयक , 2021

– जनरल इंश्योरेंस बिजनेस संशोधन विधेयक , 2021

– एप्रोप्रिएशन (No.4) विधेयक, 2021

– एप्रोप्रिएशन (No.3) विधेयक, 2021

Related Articles

Back to top button