ब्रेकिंग
सरेराह घोंपा चाकू, जाते-जाते काट ले गए प्राइवेट पार्ट; पुलिस की थ्योरी के बाद भी क्यों उलझी मर्डर मि... दिल्ली में यहां बनेगा स्काईवॉक, मेट्रो, रेलवे स्टेशन और बस अड्डा पहुंचना होगा आसान सिक्किम में बारिश और लैंडस्लाइड से तबाही, 1500 टूरिस्ट फंसे, 8 पर्यटकों की तलाश भी रोकी इंतजार खत्म, इस दिन आएगा ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ का फाइनल सीजन, पर यहां तगड़ा ट्विस्ट है 11 साल से मुंबई इंडियंस को जीत का इंतजार… क्वालिफायर 2 जीतने के लिए बदलना होगा इतिहास क्या फिर आसमान छूने वाली हैं प्याज की कीमतें, महाराष्ट्र से कौन सी आई बुरी खबर? आज से इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा WhatsApp, क्या बदलना होगा फोन? मासिक दुर्गाष्टमी के दिन इन चीजों का करें दान, जीवन में नहीं होगी धन-धान्य की कमी! पाकिस्तान फैला रहा आतंकवाद, सिंधु जल संधि के लिए वो खुद जिम्मेदार- एक और मंच पर भारत ने किया बेनकाब लौकी खाना नहीं है पसंद, तो इस ट्विस्ट के साथ इसे बनाएं टेस्टी
देश

मुंबई में बारिश की वजह से 24 फ्लाइट्स प्रभावित, महालक्ष्मी एक्सप्रेस में सवार 2000 यात्री फंसे

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। खराब मौसम के चलते अब तक 24 उड़ानें प्रभावित हुई हैं। महालक्ष्‍मी एक्‍सप्रेस बदलापुर और वांगनी स्‍टेशनों के बीच पानी से भरे ट्रैक पर फंस गई है। उसमें फंसे 2 हजार यात्रियों को निकालने के लिए एनडीआरएफ टीम रवाना हो चुकी है। शनिवार को भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान लोगों को बाहर न निकलने और समुद्र तट पर न जाने की सलाह दी गई है।

इससे पहले छत्रपति शिवाजी इंटरनैशनल एयरपोर्ट, मुंबई के पीआरओ ने बताया था कि बीते 2 घंटे से हो रही भारी बारिश की वजह से उड़ानों में औसतन आधे घंटे की देरी हो रही है। वहीं भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट से 17 उड़ानों का रास्ता बदला गया है।

क्षेत्रीय मौसम विभाग ने जारी किया था ऑरेंज अलर्ट 
इससे पहले महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को ठाणे और पुणे में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी मुंबई समेत ठाणे और रायगढ़ में भारी बारिश की संभावाना है। इसके पहले 26 और 28 जुलाई के लिए पालघर में रेड अलर्ट जारी किया जा चुका है।

बता दें कि मॉनसून की विभिन्न स्थितियों के लिए रेड से लेकर ऑरेंज तक अलग-अलग अलर्ट जारी किए जाते हैं। इनमें ऑरेंज अलर्ट अधिकारियों को गंभीर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का सिग्नल होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button