ब्रेकिंग
Ranchi Crime News: रांची के पुंदाग में नाबालिग लड़के की हत्या, निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मिला लहूलु... Viksit Bharat Mission: साइकिल पर राष्ट्र निर्माण का संदेश, 'नशा-मुक्त भारत' के संकल्प के साथ देश भ्र... Dhanbad Election: संजीव सिंह और भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी का नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- अनुशास... Ranchi Khadgarha Bus Stand: खादगढ़ा बस स्टैंड में आगजनी की घटनाओं का बड़ा खुलासा, CCTV की मदद से एक ... Jharkhand High Court: रांची के 3 डैमों में अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त, DC से मांगी विस्तृत रिपोर्ट; ज... Deoghar Election: देवघर में 'लेटरपैड वार' तेज, जेएमएम ने आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों को नकारा; बीज... Ranchi Mayor Election: मेयर पद के लिए रोशनी खलखो ने भरा नामांकन, अंतिम दिन रांची कलेक्ट्रेट में उमड़... Cancer Awareness: कैंसर से डरें नहीं, डटकर मुकाबला करें! समय रहते पहचान और सही इलाज से संभव है जीत Khunti Election: नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रानी टूटी ने भरा नामांकन, समर्थन में पहुंचे पूर्व सीएम... Parliament Session: लोकसभा में आज नहीं हो पाया पीएम मोदी का भाषण, भारी हंगामे के बाद कल तक के लिए का...
खेल

Share Market की धमाकेदार शुरुआत, Sensex-Nifty ऑल टाइम हाई पर

नई दिल्ली। शेयर बाजार की आज रिकॉर्ड शुरुआत हुई। सेंसेक्स आज नए शिखर 52,566.76 पर पहुंच गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सुबह 09:16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 213.45 अंकों की तेजी के साथ 52,513.92 और निफ्टी 73.25 अंक बढ़कर 15,811.00 के स्तर पर खुला। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर है। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 358.83 अंकों की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 102.40 अंक की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयरों में पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एचसीएल टेक, मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले।

अमेरिका में मई महीने के मुद्रास्फीति आंकड़े आने से पहले एशिया के अन्य बाजारों में तेजी रही। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 846.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button