ब्रेकिंग
*मुख्यमंत्री की ओर से गुरदासपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का तूफानी दौरा* ऑपरेशन महादेव ने संतुष्टि को आत्मविश्वास में बदला… जवानों को सम्मानित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने... दिल्ली से लेकर केरल तक बरसेंगे मेघ, पहाड़ों पर बारिश से तबाही… जानें UP-बिहार का हाल महाराष्ट्र: विरार में बड़ा हादसा, चार मंजिला रिहायशी इमारत का एक हिस्सा ढहा, 2 की मौत, कई घायल गाजियाबाद: GDA फ्लैट की छत गिरी, सो रहा परिवार मलबे में दबा, 5 जख्मी ‘बॉयफ्रेंड नहीं आया तो कूद जाऊंगी…’, बिजली के टॉवर पर 100 फीट ऊपर तक जा चढ़ी लड़की, फिर देने लगी धमक... No Helmet No Fuel! UP में अब सिर्फ हेलमेट लगाने वालों को ही मिलेगा पेट्रोल 5वीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल में की आत्मदाह की कोशिश, बाथरूम में गई और खुद पर छिड़का कैरोसिन, फिर ल... दीवाली-छठ के मौके पर टिकट की टेंशन नहीं, बिहार सरकार चलाएगी बसें… दिल्ली-हरियाणा और UP से यात्रा होग... 55 साल की महिला ने 17वीं संतान को दिया जन्म, 5 बच्चों की हो चुकी हैं शादियां, डॉक्टर बोले- नसबंदी के...
देश

महाराष्ट्र: मुंबई के मनखुर्द इलाके में भीषण आग, बांद्रा कुर्ला में ढहा निर्माणाधीन पुल; 14 मजदूर जख्मी

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) की  राजधानी मुंबई में शुक्रवार की शुरुआत हादसों के साथ हुई। मुंबई के मनखुर्द (Mankhurd) इलाके के स्क्रैपयार्ड (Scrapyard) में भीषण आग लग गई जिस पर काबू के लिए घटनास्थल पर तुरंत ही करीब 6 दमकल गाड़ियां पहुंच गई। वही मुंबई के ही बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स (Bandra Kurla Complex) में निर्माणाधीन फ्लाईओवर ढह गया जिसके कारण वहां काम करने वाले 14 श्रमिक जख्मी हो गए हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। हादसे में जख्मी मजदूरों को पास के अस्पताल ले जाया गया है और मलबे में फंसे मजदूरों के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।

जोन 8 के DCP मंजूनाथ सिंह ( Manjunath Singe) ने बताया, बीकेसी मेन रोड और सांता क्रूज-चेंबुर लिंक रोड को जोड़ने वाला निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा आज सुबह साढ़े चार बजे ढह गया। इसमें 13 लोग जख्मी हो गए हैं। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई और न ही कोई लापता है।’

आज सुबह 4.40 बजे हुए इस हादसे में नौ लोगों को मामूली चोटें हैं इन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया है।

इसी माह महाराष्ट्र के बोइसर में जखारिया फैब्रिक लिमिटेड में हुए विस्फोट के कारण चार लोग जख्मी हो गए थे और एक की मौत हो गई थी। वहीं 11 सितंबर को महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोइसर तारापुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगी थी।

Related Articles

Back to top button