ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
खेल

92 रन पर ढेर हुई RCB की टीम तो दीपिका पादुकोण का 11 साल पुराना ट्वीट हुआ वायरल

नई दिल्ली। रायल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने निराशाजनक रूप में इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) सीजन 14 के यूएई लेग को शुरू किया है, क्योंकि उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हाथों 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी है। इस मैच में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम आरसीबी महज 92 रन बनाकर आल आउट हो गई। इसके बाद बालीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक 11 साल पुराना ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, दीपिका पादुकोण इस टी20 लीग के शुरुआती सालों में आरसीबी के लिए स्टेडियम में हमेशा मौजूद रहने वाली चेहरा हुआ करती थीं। साल 2010 में रायल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रायल्स मैच के दौरान, जब आरसीबी ने राजस्थान को सिर्फ 92 रन पर ढेर कर दिया था तो कम टोटल की वजह से दीपिका ने ट्विटर पर राजस्थान रायल्स को ट्रोल किया था। अब उसी ट्वीट के कारण उनके मजे लिए जा रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट किया था, “92 !! क्या यह भी कोई स्कोर है !? आरसीबी जाने का रास्ता! पूरे रास्ते आप लोगों के साथ… इसके हर सेकेंड को लाइव देखना!” उस दौरान कुंबले के नेतृत्व में रायल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उस मैच को 10 विकेट से जीत लिया था, जिसमें जैक कैलिस को मैन आफ द मैच चुना गया। अब 2010 के इसी मैच के ट्वीट को वायरल किया जा रहा है, क्योंकि सोमवार को आरसीबी की टीम भी 92 रन पर ढेर हो गई।

सोमवार को आरसीबी बल्ले से बेहद खराब दिखा। पहले चरण में अपने 7 मैचों में से 5 में मैच जीतने वाली आरसीबी की टीम केकेआर के खिलाफ 92 रन बना सकी और मुकाबला 9 विकेटे से हार गई। इस मैच न तो कप्तान विराट कोहली का बल्ला चला और न ही एबी डिविलियर्स अपनी छाप छोड़ पाए। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल की आंधी आने से पहले ही थम गई।

Related Articles

Back to top button