Breaking
नेचुरली बढ़ानी है खूबसूरती तो रोजाना करें ये 4 काम हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल… 24 घंटे के अंदर किस-किस के माथे घूमेगी सबसे ज्यादा विकेट ... 17 साल का करियर और 6 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को मारी ठोकर, सलमान खान को भी रिजेक्ट कर चुकी हैं दीपिका पाद... WhatsApp अकाउंट क्यों किया जाता है बैन? कभी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां दुनिया का रहस्यमयी शिवलिंग, जिसकी हर साल बढ़ती है लंबाई केजरीवाल के लिए ये क्या बोले खट्टर, AAP ने जताई नाराजगी धनंजय सिंह को मिली जमानत, क्या लोकसभा का चुनाव लड़ पाएंगे? मुस्लिम को नहीं मिला टिकट, कांग्रेस के इस नेता ने चुनाव प्रचार समिति से दिया इस्तीफा साहब! पिया परदेस से लाए हैं मेरी सौतन, अब कैसे कटेगी जिंदगी… महिला ने अफसरों को सुनाया दर्द दिव्यांगों को ऑटोरिक्शा में बैठाता, फिर उन्हें लूटकर हो जाता फुर्र…नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

शेखां बाजार गुरुघर में पवित्र ग्रंथ पर फेंका दूध; सिख संगतों ने की युवक की धुनाई

जालंधर: गुरुद्वारा साहिब में पवित्र ग्रंथ पर दूध फेंकता युवक और उसे पकड़ता एक सिख श्रद्धालुपंजाब के जालंधर शहर के एक गुरु घर में बेअदबी का मामला सामने आया है। शहर के प्रसिद्ध शेखां बाजार स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी हुई है। यहां पर एक युवक ने गुरु घर में आकर पवित्र ग्रंथ पर दूध फेंक दिया। इसके बाद वहां पर सिख संगतों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है।गुरुघर में दूध लेकर जाता युवकजानबूझकर फेंका दूधसिख तालमेल कमेटी के पदाधिकारी तेजिंदर सिंह ने कहा कि जो शेखां बाजार गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की गई है वह जानबूझकर की गई है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए युवक की पहचान हरकीरत सिंह के रूप में हुई है और वह अली मोहल्ला का रहने वाला है। तेजिंदर ने कहा कि युवक गुरुद्वारा साहिब में दूध लेकर घुसा और जहां पर श्री गुरुग्रंथ साहिब शोभायमान हैं वहां पर गया और उसने दूध वहां पर फेंक दिया।पकड़ा गया युवकधुनाई के बाद पुलिस को सौंपाशेखां बाजार गुरुघर में जैसे ही युवक गुरकीरत ने बेअदबी की वहां पर मौजूद सिख संगतों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद कुछ सिख युवकों ने पकड़े गए बेअदबी के आरोपी की जमकर धुनाई भी की। इसके बाद तालमेल कमेटी ने युवक को पुलिस थाना डिवीजन नंबर चार के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तेजिंदर सिंह ने कहा कि बेअदबी की इस घटना से सिख संगतों की भावनाएं आहत हुई हैं।

नेचुरली बढ़ानी है खूबसूरती तो रोजाना करें ये 4 काम     |     हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल… 24 घंटे के अंदर किस-किस के माथे घूमेगी सबसे ज्यादा विकेट वाली ‘टोपी’?     |     17 साल का करियर और 6 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को मारी ठोकर, सलमान खान को भी रिजेक्ट कर चुकी हैं दीपिका पादुकोण     |     WhatsApp अकाउंट क्यों किया जाता है बैन? कभी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां     |     दुनिया का रहस्यमयी शिवलिंग, जिसकी हर साल बढ़ती है लंबाई     |     केजरीवाल के लिए ये क्या बोले खट्टर, AAP ने जताई नाराजगी     |     धनंजय सिंह को मिली जमानत, क्या लोकसभा का चुनाव लड़ पाएंगे?     |     मुस्लिम को नहीं मिला टिकट, कांग्रेस के इस नेता ने चुनाव प्रचार समिति से दिया इस्तीफा     |     साहब! पिया परदेस से लाए हैं मेरी सौतन, अब कैसे कटेगी जिंदगी… महिला ने अफसरों को सुनाया दर्द     |     दिव्यांगों को ऑटोरिक्शा में बैठाता, फिर उन्हें लूटकर हो जाता फुर्र…नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें