ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

‘जिहादिस्तान’ बनता जा रहा है बंगलादेश, मदरसे फैला रहे नफरत: तसलीमा नसरीन

बंगलादेश में हिंदू विरोधी हिंसा की घटनाओं से क्षुब्ध प्रसिद्ध लेखिका तसलीमा नसरीन ने कहा कि उनका देश अब ‘जिहादिस्तान’ बनता जा रहा है जहां सरकार अपने राजनीतिक लाभ के लिए मजहब का इस्तेमाल कर रही है और मदरसे कट्टरपंथी पैदा करने में लगे हैं। बंगलादेश से 28 वर्ष पहले निष्कासित लेखिका ने कहा कि मैं अब इसे बंगलादेश नहीं कहती। सभी सरकारों ने इस्लाम को राजधर्म बना दिया जिससे वहां हिंदुओं और बौद्धों की स्थिति दयनीय हो गई है। अपने लेखन के कारण हमेशा कट्टरपंथियों के निशाने पर रहीं तसलीमा ने पूछा कि प्रधानमंत्री शेख हसीना को बखूबी पता है कि दुर्गा पूजा के समय हमेशा हिंदुओं पर जिहादियों के हमले का खतरा रहता है तो उनकी सुरक्षा के उपाय क्यों नहीं किए गए? उन्होंने कहा मुझे लगता है कि अब दहशत के कारण बचे-खुचे हिंदू भी वहां नहीं रहेंगे।

तसलीमा ने बेशुमार संख्या में मदरसों और मस्जिदों के निर्माण का विरोध करते हुए कहा कि बंगलादेश में बेवजह इतनी मस्जिदें और मदरसे बनाए जा रहे हैं। मजहबी उपदेशों की वाज महफिलों का भी चलन बढ़ गया है जो अनपढ़ गरीबों को इस्लाम के नाम पर कट्टरपंथी बना रही हैं।  उधर, बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गृहमंत्री असदुजमान खान को दुर्गा पूजा के दौरान हिंदू समुदाय के लोगों के घरों और मंदिरों को निशाना बनाने के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसी बीच अमरीका ने बंगलादेश में अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय के लोगों पर हमलों की कड़ी भत्र्सना की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि धर्म चुनने की आजादी, मानवाधिकार है।   इस बीच हिंसा करने के आरोप में अब तक 450 लोगों को पकड़ा गया है।

Related Articles

Back to top button