ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
देश

7th pay commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्‍छी खबर, इतने प्रतिशत बढ़ सकता है महंगाई भत्‍ता

सातवें वेतन आयोग को लेकर नई खबर है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्‍छी खबर है कि जल्‍द ही कर्मचारियों के वेतन में अच्‍छा इजाफा हो सकता है। अनुमान है कि कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता 4 से 5 प्रतिशत तक बढ़ सकता है जो कि 1 जुलाई 2019 से देय होगा।

ऑल इंडिया ऑडिट एंड अकांउट्स एसोसिएशन के सहायक महासचिव हरिशंकर तिवारी के अनुसार जैसे ही ऑल इंडिया डेटा प्राइस इंडेक्स (एआईसीपीआई) का डेटा जून महीने के लिए आता है, यह स्पष्ट हो जाएगा कि सातवें वेतन आयोग के आधार पर वेतन पाने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी।

इतनी फीसद बढ़ोतरी संभव

हरिशंकर तिवारी ने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता अभी 12 फीसदी है। अगर सरकार इसे 4 फीसदी बढ़ाती है तो यह बढ़कर 16 फीसदी हो जाएगा। इस तरह निचले स्तर के अधिकारियों के वेतन में 720 रुपये प्रति माह की वृद्धि होगी, जबकि उच्चतम स्तर के अधिकारी सातवें वेतन आयोग के पे-लेवल 18 के तहत प्रति माह 10,000 रुपये का इजाफा पा सकेंगे

सातवें वेतन आयोग के फायदे

सातवें वेतन आयोग के अमल के साथ, लेवल वन स्तर के अधिकारी का मूल वेतन 18,000 रुपये प्रति माह तय किया गया है। जबकि लेवल 18 के अधिकारियों को प्रति माह 2.50 लाख रुपये का वेतन मिलता है। कैबिनेट सचिव का पद भी इसी श्रेणी के तहत आता है

क्‍या होता है महंगाई भत्‍ता या डीए

महंगाई भत्ता (डीए) किसी भी सेवारत कर्मचारी के लिए मिलने वाले मूल वेतन का हिस्सा है। चूंकि यह सीधे कर्मचारी के रहने की लागत (COL) से जुड़ा हुआ है, यह उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) से संबंधित है।

केंद्र सरकार समय-समय पर इसे संशोधित करती है। इसकी गणना प्रतिशत अवधि में बेसिक पे के आधार पर की जाती है। वर्तमान में, कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स भी 12 प्रतिशत महंगाई भत्‍ता पाने की पात्रता रखते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button