ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
विदेश

ईरान के मामले पर भारत के सहयोग से खुश हैं अमेरिका, कह दी इतनी बड़ी बात

वाशिंगटनः व्हाइट हाउस ने कहा है कि वह ईरान पर लगाए गए तेल प्रतिबंधों को लेकर ‘‘भारत जैसे अच्छे मित्र और साझीदार के सहयोग से काफी संतुष्ट एवं खुश’’ हैं। ट्रंप प्रशासन ने ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ पर प्रतिबंध लगा दिए हैं, जिससे अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया है। ट्रंप प्रशासन की ओर से जरीफ पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक कांफ्रेंस कॉल में कहा कि मैं भारत जैसे हमारे अच्छे मित्र एवं साझीदार के सहयोग से काफी संतुष्ट एवं खुश हैं।
उन्होंने कहा कि अमेरिका, चीन जैसे उन देशों से भी संतुष्ट है जिनसे उतना अच्छा तारतम्य नहीं है, लेकिन उन्होंने कारोबारी साझीदार के रूप में ईरान के बजाए अमेरिका को चुना है। भारत ने ईरान से तेल का आयात कम करके लगभग शून्य कर दिया है जिसके साथ उसके ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंध हैं। अधिकारी ने कहा कि ईरानी तेल का निर्यात जुलाई में एक लाख बैरल प्रति दिन था जो पहले के सात लाख 81 हजार बैरल की तुलना में बहुत कम है।
उन्होंने इसका श्रेय ट्रंप प्रशासन को दिया। उन्होंने कहा कि ईरान के पास कारोबारी साझीदार के रूप में देने के लिए कुछ खास नहीं है। अधिकारी ने भारत और ईरान के बीच तेल व्यापार उनकी मुद्रा में किए जाने की वार्ताओं संबंधी रिपोर्ट से जुड़े प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि अमेरिका खासकर भारत के सहयोग की प्रशंसा करता है और वह भारत की तर्कसंगत ऊर्जा आवशय़कताओं का ध्यान रखता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button