ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का 'हथौड़ा': कोल इंडिया को फटकार— 10 साल तक क्यों भटकाया? दिव्यांग उम्मीदवार को तुरंत ... राहुल गांधी का बड़ा अलर्ट: 'AI छीन लेगा IT की नौकरियां और मैन्युफैक्चरिंग पर होगा चीन का राज', छात्र... ZP इलेक्शन 2026: महाराष्ट्र में पंचायत चुनावों की घोषणा, फरवरी के पहले हफ्ते में होगा सियासी 'दंगल' दिल्ली में फिर गूंजी लॉरेंस बिश्नोई के नाम की गोली: रंगदारी नहीं दी तो व्यापारी के घर पर ताबड़तोड़ फ... इंटरनेशनल क्रिमिनल बनाम पैरोल: सरकार ने अबू सलेम की 14 दिन की अर्जी का किया विरोध, सिर्फ 2 दिन की दी... Zepto स्टोर बना 'टॉर्चर रूम': डिलीवरी बॉय को दी गई घिनौनी सजा, बदसलूकी की तस्वीरें देख खौल उठेगा खून केक कटा और शुरू हुआ 'कट्टा': गोरखपुर में पवन सिंह के बर्थडे पर भारी हंगामा, पुलिस एक्शन से मची भगदड़ अयोध्या की राह पर राहुल गांधी: कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा— राम लला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे 'जनन... बिजनौर में 'अनोखा भक्त': 48 घंटे से लगातार हनुमान मंदिर की परिक्रमा कर रहा कुत्ता, लोग मान रहे चमत्क... विराट का 'जूनियर' और रोहित का साथ: मैदान के बाहर कोहली का सबसे प्यारा संदेश, वीडियो सोशल मीडिया पर व...
देश

रामविलास पासवान और तरुण गोगोई को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण, सुमित्रा महाजन को भी किया सम्मानित

नई दिल्ली राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में 2021 के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया।

LIVE :

– पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने उनके बेटे चिराग पासवान को पुरस्कार दिया।

– असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, राष्ट्रपति रामना​थ कोविन्द ने उनकी पत्नी डाली गोगोई को पुरस्कार दिया।

साल 2021 के लिए इन्हें दिया जाएगा पद्म विभूषण

दो दिन के इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में किया जा रहा है। साल 2021 के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने वालों में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो एबी, तमिलनाडु के गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत-कला), मौलाना वहीदुद्दीन खान, बीबी लाल और अमेरिका के नरिंदर सिंह कपानी शामिल हैं

कल इन हस्तियों को किया गया था सम्मानित

कल राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने 2020 के लिए विभिन्न राज्यों के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया था। इस दौरान पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडीस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। खेल जगत से बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और हाकी प्लेयर रानी रामपाल को पद्म भूषण व फिल्म जगत से एक्टर कंगना रनोट और गायक अदनान सामी को पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। वहीं, एयर मार्शल डा पदमा बंदोपाध्याय (रिटायर्ड) को चिकित्सा के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार दिया गया था। वह भारत की पहली महिला एयर मार्शल हैं। इनके अलावा बांग्लादेश की दो शख्सियतों को भी पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

Related Articles

Back to top button