ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
देश

26/11 मुंबई हमला : रिटायर्ड एसीपी का आरोप, परमबीर सिंह ने आतंकी कसाब से जब्‍त मोबाइल को किया था नष्‍ट

मुंबई। मुंबई में 26 नवंबर (26/11) 2008 को हुए आतंकी हमले में मुंबई के ताज होटल, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस समेत कई स्‍थानों पर आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसायी थीं। जिसमें 160 से अधिक लोग शहीद हो गए थे और पूरा देश ही नहीं बल्कि दुनिया इस घटना से सहम गई थी। दिल दहला देने वाली इस घटना को आज 13 साल पूरे हो चुके हैं। इस हमले में एकमात्र पाकिस्‍तानी आतंकवादी अजमल आमिर कसाब ( Ajmal Kasab) को जिंदा पकड़ा गया था कसाब के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ था। इस मोबाइल को अहम सबूत के तौर पर जब्‍त किया गया था लेकिन मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्‍त परमबीर सिंह (Parambir Singh) ने उसे नष्‍ट कर दिया था। इस मोबाइल को कभी भी जांच के लिए पेश नहीं किया गया।

सेवानिवृत्त एसीपी शमशेर खान पठान का आरोप

इस संबंध में सेवानिवृत्त एसीपी शमशेर खान पठान ने जुलाई में एक पत्र लिखा था जिसमें परमबीर सिंह को सबूतों को नष्‍ट करने के आरोप में एनआइए द्वारा गिरफ्तार करने की मांग की गई थी। पत्र में लिखा है कि उसने इस सबूत को आईएसआईएस को बेच दिया होगा या जबरन वसूली के लिए जानकारी का इस्तेमाल किया होगा।

jagran

पुलिस निरीक्षक माली ने परमबीर सिंह को दी थी ये जानकारी

रिटायर्ड शमशेर खान पठान ने अपने पत्र में लिखा है कि मुंबई के डीबी मार्ग थाने के तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एनआर माली ने पूर्व पुलिस आयुक्तपरमबीर सिंह को इस बारे में जानकारी दी थी कि आतंकी कसाब के पास से माली ने एक मोबाइल जब्‍त किया है और इसे कांस्‍टेबल कांबले को दे दिया गया है।

वायरल हुई पठान की शिकायत

100 करोड़ जबरन वसूली मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्‍त परमबीर सिंह के वीरवार को मुंबई अपराध शाखा के सामने पेश होने के बाद से पठान की ये शिकायत इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है। परमबीर सिंह को मार्च 2021 में इस पद मुंबई पुलिस आयुक्‍त के पद से हटाया गया था और उनके स्‍थान पर

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हेमंत नगराले को आयुक्‍त बनाया गया था।

Related Articles

Back to top button