ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
देश

दो दिन की बैंक हड़ताल से पहले निपटा लें बैंकिंग कामकाज, दूसरे कर्मचारियों ने भी दी बड़ी स्‍ट्राइक की चेतावनी

नई दिल्‍ली। ट्रेड यूनियनों ने संसद के बजट सत्र के दौरान 23-24 फरवरी 2022 को देशव्यापी 2 दिवसीय हड़ताल की चेतावनी दी है। इससे पहले 16 और 17 दिसंबर 2021 को बैंकों में हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस हड़ताल को एटक, इंटक, सीटू समेत 10 यूनियनों का समर्थन हासिल है। हड़ताल के प्रमुख मुद्दों में बैंकिंग प्राइवेटाइजेशन, पुरानी पेंशन की बहाली जैसी डिमांड शामिल हैं। हड़ताल का मुख्य नारा होगा-लोगों को बचाओ और देश बचाओ

विधानसभा चुनाव वाले राज्‍यों पर रहेगा फोकस

इस हड़ताल में उन राज्यों पर फोकस रहेगा, जहां 2022 की शुरुआत में चुनाव होने हैं। मसलन उत्‍तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्‍य। इस हड़ताल का प्रचार राज्य सम्मेलन, मानव श्रृंखला, मशाल जुलूस, हस्ताक्षर अभियान, क्षेत्रीय और क्षेत्र-आधारित संयुक्त अभियान और आंदोलन के जरिए होगा। बयान में कहा गया है कि संघों का संयुक्त मंच 16-17 दिसंबर 2021 को बैंकों में दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का भी स्वागत और समर्थन करता है। बता दें कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियनों ने यह बैंक हड़ताल बुलाई है।

इन 10 मांगों को लेकर होगी हड़ताल

  1. लेबर कोड को समाप्त करना; ईडीएसए की स्क्रैपिंग
  2. एनपीएस को रद्द करना और पुरानी पेंशन की बहाली। साथ ही कर्मचारी पेंशन योजना (Employee Pension Scheme) के तहत न्यूनतम पेंशन में पर्याप्त वृद्धि
  3. निजीकरण के खिलाफ, NMP करी स्‍क्रैपिंग
  4. इनकम टैक्‍स के दायरे से बाहर के परिवारों को प्रति माह 7500 रुपये की अनाज और आय की मदद
  5. मनरेगा के लिए आवंटन में बढ़ोतरी और शहरी क्षेत्रों में रोजगार गारंटी योजना का विस्तार
  6. सभी अनौपचारिक क्षेत्र के कामगारों के लिए यूनिवर्सल सोशल सिक्‍योरिटी
  7. आंगनवाड़ी, आशा, मध्याह्न भोजन और दूसरी योजना के वर्करों को न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा
  8. महामारी के बीच लोगों की सेवा करने वाले फ्रंट लाइन वर्करों के लिए
  9. पेट्रोलियम उत्पाद पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में और कमी
  10. ठेका मजदूरों को नियमित करना और सभी को समान काम का समान वेतन

Related Articles

Back to top button